Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम ने investuttarakhand.com पोर्टल का किया शुभारम्भ

cm-uk

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने न्यू कैन्ट रोड स्थित सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों के लिए आॅनलाईन सिंगल विंडो सिस्टम हेतु investuttarakhand.com पोर्टल का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में व्यवसायीकरण का सरलीकरण करने के उद्देश्य से इस पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। अभी इसका टेस्ट होना बाकी है। आने वाले 6 महीनों में पता चलेगा कि यह सफल हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकताओं के अनुरूप हमारे युवाओं को तैयार किये जाने की जरूरत है। हमें बहु कौशल पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए हमारी शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार के लिए हमारे अधिकारी कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से जुड़े लोगों से कहा कि हमारे सीमित संसाधनों के बावजूद हम इस बात का विशेष ध्यरख रहे हैं कि उद्योग जगत उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित हो सके। राज्य सरकार उद्योग से जुड़े लोगों के साथ है, उन्हें राज्य के विकास में अपना सहयोगी समझती है। राज्य सरकार की कोशिश है कि उद्योगों को स्थापित होने में एक मददगार माहौल दिया जाए। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि राज्य में निवेष प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा उद्यमों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की अनुज्ञाओं/अनापत्तियों/स्वीकृतियों आदि को एक ही स्थान पर समयबद्ध आधार पर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन अधिनियम पारित किया गया है। अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु नियमावली भी राज्य सरकार द्वारा पारित कर दी गयी है। एकल खिड़की व्यवस्था को आज दिनांक 2 मार्च 2016 को आॅन-लाईन किया जा रहा है इसके लिए investuttarakhand.com portal तैयार किया गया है।

Leave A Comment