Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



सीएम हरीश रावत का “चौपाल”

cm

देहरादून में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित चैपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की।चौपाल में मौजूद आम जनता द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी व अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने चौपाल में आए प्रत्येक फरयादी की शिकायतों व समस्याओं को ध्यान से सुना व समस्यााओं का निराकरण किया एवं कुछ समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस तरह चैपाल लगाकर आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण करने के इस कदम को जनता द्वारा काफी सराहा गया, सैकड़ो की संख्या में जनता इस आयोजन में मौजूद थी। चौपाल में अधिकतर लोगों ने बिजली एवं पानी का बिल अधिक आने एवं पुराने बिलों के साथ नये बिल भी जुड़कर आने की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बिल में छुट एवं राहत की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सरचार्ज घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है, उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि नये बिलों को जमा करवायें तथा पुराने बिलों की बकाया राशि को किश्तो में लिया जाए। विद्यालयों के इर्द गिर्द हो रही गन्दगी से निजात दिलाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, देहरादून को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की ओर से नगर निगम देहरादून को पत्र लिखकर शीघ्र विद्यालयों के इर्द गिर्द गन्दगी को हटाया जाये। नाबालिक बच्चों द्वारा अधिक रफ्तार से दुपहिया वाहन चलाने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं पर शीघ्र नियंत्रण करने हेतु ठोस कदम उठाने की अपील पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को निर्देश दिए कि इस समस्या हेतु एक सघन अभियान चलाकर वाहन का चालान कर सीज करने की कार्यवाही अमल में लायी जाए। ग्राम दुधली में पुलिस चौकी खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री ने मंजूरी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को निर्देशित किया। वहीं सिंचाई में गन्दे पानी के चलते फसलों की गुणवत्ता पर कमी आने की समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल इस मामले में कार्यवाही अमल में लायी जाए। बंहृमपुरी बालिका इण्टर कालेज में संस्कृत विषय के अध्यापक की तैनाती की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र ही विद्यालय में अध्यापक की नियुक्ति की जाए। बंजारावाला क्षेत्र को यातायात से जोड़ने की मांग पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि जहां तक सड़क बनी है वहां तक बस चलाई जाए। चौपाल में मुख्यमंत्री रावत द्वारा विकलांग, शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार हेतु आर्थिक सहायता, यातायात व्यवस्था, सिंचाई, शिक्षा, हाईटेंशन लाईन से हो रही दिक्कतों, निजी कानूनी समस्याओं सहित सैंकड़ो समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चैपाल का संचालन मुख्यमंत्री के मीडिया को-आॅडिनेटर राजीव जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक एवं संसदीय सचिव उमेश शर्मा(काऊ), जिलाधिकारी देहरादून रविनाथ रमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानन्द दाते, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक जसबीर रावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व सैकड़ो की संख्या में जनता उपस्थित थे।

Leave A Comment