Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सीएम हरीश रावत बदले की भावना से कर रहे काम : हरक सिंह रावत

uk

देहरादून। कांग्रेस से बागी होकर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सीएम हरीश रावत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बदले भावना से उनकी सहसपुर की जमीन के मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है, जबकि सहसपुर थाने की पुलिस वर्षों पूर्व दर्ज हुए मुकदमे में अपनी फाइनल रिपोर्ट लगाकर स्पष्ट लिख चुकी है कि जमीन की पावर आॅफ अटार्नी उसकी मालकिन ने अपने जीवित होते ही करायी थी। हरक सिंह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी कि यदि उनमें दम है तो वह अपनी और उनकी सम्पत्तियों की सीबीआई जांच कराने की संस्तुति कर दें, उससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। राजधानी देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरक सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत बदले की भावना व जानबूझ कर उनकी सहसपुर की जमीन की जांच एसआईटी से करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिसम्बर 2002 को सुशीला रानी ने दिल्ली सरकार के सब रजिस्टार कार्यालय में अपनी जमीन की पावर आॅफ अटार्नी विरेन्द्र कण्डारी के नाम पर की थी और 31 मार्च 2004 को विरेन्द्र कण्डारी से यह जमीन दीप्ति रावत ने खरीदी थी। उन्होंने कहा कि रमेश पोखरियाल निशंक के मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल में 19 अप्रैल 2011 को सहसपुर थाने में विरेन्द्र कण्डारी के खिलाफ जमीन को हड़पने को लेकर मुकदमा कायम किया गया था, इसमें सहसपुर पुलिस ने अपनी अन्तिम रिपोर्ट यह कहकर लगायी थी कि सुशीला रानी की मौत 1974 में नहीं बल्कि 2005 में हुई थी और उनके जीवित काल में ही यह पावर आॅफ अटार्नी हुई थी। जबकि यह आरोप लगा था कि सुशीला रानी की मौत 1974 में हो गयी थी और फर्जी रूप से 2002 में यह पावर आॅफ अटर्नी बनायी गयी थी। हरक सिंह रावत ने कहा कि सुशीला रानी का एक मुकदमा दिल्ली उच्च न्यायालय चल रहा था जिसमें साफ आदेश किये गये थे कि सुशीला रानी और सावित्री देवी एक ही महिला हैं। उन्होंने बताया कि जब विरेन्द्र कण्डारी व उनका एक साथी सहसपुर थाने में दर्ज मुकदमें में गिरśतारी पर रोक लगाने के लिए गया था तो उच्च न्यायालय ने भी यह मामला यह कहकर खारिज कर दिया था कि पुलिस ने अपनी जांच में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।

Leave A Comment