Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



सोशल मीडिया ,भड़काउ पोस्ट और गए जेल, जानिए खबर

रुद्रप्रयाग । सोशल मीडिया में भड़काउ मैसेज पोस्ट करने के मामले में सीजीएम सचिन कुमार पाठक की अदालत ने उत्तराखण्ड रक्षा अभियान के संरक्षक एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वामी दर्शन भारती को पुलिस रिमांड में पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। स्वामी को जेल भेजे जाने के बाद से उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। उनकी माने तो हिन्दुत्व का ढिंढोरा पीटने वाली केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के राज में जिहादी लोगों के मजे हैं और समर्पित लोगों पर कानून का शिकंजा कसा जा रहा है। गौरतलब है कि गत् वर्ष छः अप्रैल 2018 को अगस्त्यमुनि क्षेत्र में एक समुदाय विशेष की छात्रा के साथ अभद्रता किये जाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट किये गये, जिसके बाद क्षेत्र में अच्छा खासा माहौल बिगड़ गया। जिससे कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई थी और इसी संदेश के चलते शहर में आगजनी की घटनाएं और दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। बाद में पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से कफ्र्यू लगा दिया था। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। घटना को लेकर छात्रों ने स्कूल, काॅलेज तक भी बंद करा दिये थे। आरोप यहां तक भी लगे थे कि एक समुदाय विशेष के लोगों के व्यवसाय को निशाना बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उत्तराखण्ड रक्षा अभियान के संरक्षक एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्वामी दर्शन भारती को भी इस मामले में पुलिस ने आरोपी बनाया था। भारती काफी समय से कानून की पकड़ से बाहर चल रहे थे, जिस कारण उनके विरूद्ध वारंट जारी हुआ था। सोमवार को उन्होंने अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया और भारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। भारती के विरूद्ध सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की धारा 153 के अन्तर्गत आरोप लगाये गये हैं। आत्मसमर्पण करने से पहले राज्य आंदोलनकारी स्वामी दर्शन भारी ने अपने बयान में कहा कि वर्तमान में राज्य और केन्द्र में भाजपा की सरकार है और भाजपा हिन्दुत्व की बात करती है, लेकिन जब इस तरह के मामले सामने आते हैं और कोई हिन्दुत्व की बात को लेकर आंदोलन करता है तो फिर सरकारें पीछे हट जाती हैं और समर्पित कार्यकर्ता को खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज वे जेल जा रहे हैं, यही इस बात का उदाहरण है कि सरकारें कितनी संवेदनहीन हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा संख्या में बंगाल और दूसरे नम्बर पर उत्तराखण्ड में मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। इन लोगों की वजह से देवभूमि की छवि धूमिल हो रही है। माताओं और बहनों की अस्मिता को लेकर उत्तराखण्ड रक्षा अभियान आंदोलन छेड़े हुए है। उन्होंने कहा कि जेल में रहकर वे भी आंदोलन को और तेज करेंगे। समर्थन में पहुंचे उत्तराखण्ड रक्षा अभियान के संयोजक हरिकृष्ण किमोठी ने कहा कि स्वामी भारती को ब्लड प्रेशर की बीमारी है और उनका ईलाज चल रहा है, बावजूद इसके वे अपने आप को आत्मसमर्पण करने के लिए कोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व की रक्षा को लेकर उत्तराखण्ड रक्षा अभियान की शुरूआत की गई और आज पूरे उत्तराखण्ड में अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है। कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए। खुले मंच पर हिन्दुत्व की बात करने वाले आज मुंह छिपाकर बैठे हैं। एक तरफ स्वामी दर्शन भारती जैसे व्यक्ति अपनी माताओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर आंदोलन छेड़े हुए है, वहीं राजनेता सिर्फ अपनी रोटियां सेकने में लगे हैं।

Leave A Comment