Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



स्कूली बच्चे बने 400 लोगों को मिलेगा नया ‘सहारा’

pahal

मुंबई  | मुंबई के प्रतिष्ठित बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल के बच्चों ने शिक्षा का सही मतलब साबित कर मिसाल कायम की है। 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक के करीब 165 बच्चों ने अभी तक ₹43 लाख से ज्यादा रुपए क्राउडफंडिंग के जरिए इकट्ठा कर लिए हैं। यहां के बच्चे पैसे जमा कर विदर्भ क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों के लोगों तक आर्टिफिशल लिंब पहुंचाएंगे। हर प्रॉस्थटिक लिंब की कीमत करीब 10000 रुपए होती है। ये रुपए देशभर के 165 शहरों के करीब 1500 लोगों ने दिए हैं। इन रुपयों से न सिर्फ उन्हें सहारा बल्कि एक नई जिंदगी मिलने की उम्मीद है। हर बच्चे ने अपने लिए कम से कम 20,000 रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। अभी तक करीब 100 बच्चे अपना टार्गेट पूरा कर चुके हैं और कई इससे भी आगे निकल गए हैं। यहां तक कि चार बच्चों ने 10 दिन में 1 लाख से ज्यादा रुपए जमा कर चुके हैं। बच्चों की कोशिश से 400 से ज्यादा लोगों की जिंदगियों संवर सकती हैं। यह अभियान 19 नवंबर तक चलेगा। बच्चों को उम्मीद है कि तब तक 50 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। 9वीं क्लास में पढ़ने वाले अंश पटेल बताते हैं कि उन्होंने अपने पैरंट्स के कॉन्टैक्ट्स से बात की। पहले उन्हें डर था कि पता नहीं कोई उनकी बात सुनेगा भी या नहीं लेकिन एक बार उन्होंने बात करनी शुरू की तो उन्हें सकारात्मक जवाब मिलने लगे। 11वीं की दिया 1.43 लाख रुपए जुटा चुकी हैं। वह कहती हैं कि इसमें उनके पापा ने बड़ी मदद की। 11वीं की है साची ने भी 1.28 लाख रुपए इकट्ठा कर लिया हैं। वह बताती हैं कि करीब 80% राशि उन्हें ऐसे लोगों से मिली है जिन्हें वह जानती तक नहीं थीं। ‘फ्यूलअड्रीम’ नाम की जिस क्राउडफंडिंग साइट के जरिए पैसे जमा किए गए उसके फाउंडर रंगनाथ बताते हैं कि क्राउडफंडिंग से कहानी बेहतर बताई जा सकती है और सोशल मीडिया से इसका असर बेहतर होता है। 1.34 लाख रुपए जमा करने वाली मरयम बताती हैं कि उन्होंने यह काम इसलिए किया क्योंकि इससे उन्हें खुशी मिलती है। अभियान को कोऑर्डेनिट करने वाली NGO फ्रीडम के डॉ सुब्रमण्यम युवा बच्चों की इस मुहिम से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि उनके कैंप्स में आने वाले लोग अब अपने पैरों पर चलकर वापस जाया करेंगे।

Leave A Comment