Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



स्टेडियम में स्टेण्ड का नाम धौनी और वन्दना कटारिया के नाम

vandana_katariya

बीजापुर हाउस सभागार में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों से भेंट करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि खेल हमारे भविष्य व जीवन का हिस्सा है। दुनिया में सुरक्षित भविष्य भी खेलों में है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन पर ही वाहवाही मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित हो रहे महाराणा प्रताप अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टेण्ड का नाम प्रख्यात क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी के नाम पर तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट स्टेडियम के एस्टोटर्फ हाॅकी मैदान का नाम भारतीय महिला हाॅकी टीम की कप्तान वन्दना कटारिया के नाम पर रखा जायेगा। यह भी नीति बनायी जायेगी कि हमारे प्रदेश का जो भी खिलाड़ी नेशनल टीम में कप्तानी करेगा, उनके नाम को भी स्टेडियमों से जोड़ने तथा खेलों के प्रमोशन के लिये कार्य करने वालों के साथ स्थानीय लोगों को सम्मान देने के लिये खेल मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि दिसम्बर प्रथम सप्ताह में प्रदेश में यंग स्पोटर्स पार्लियामेंट का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न खेलों के विकास हेतु प्राप्त होने वाले सुझावों पर भी अमल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 19 से 24 नवम्बर तक बाॅक्सिंग चैम्पियन शिप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नाॅन ओलम्पिक गेमों को भी बढ़ावा देने तथा प्रदेश में शीघ्र अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम की भी स्थापना किये जाने की बात कही। इस अवसर पर युवा खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने सीधे बात की तथा उनके विचार सुने। उन्होंने युवा खिलाड़ियों के सुझावों पर अमल के लिये मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये। ओलम्पिक खिलाड़ी मनीष रावत, बाॅड़ी बिल्डर खिलाडी राहुल बिष्ट आदि ने भी युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति समर्पित भाव से जुड़े रहने को कहा। युवा खिलाड़ियों ने खेलों के विकास के लिये मुख्यमंत्री के प्रयासों की सहराहना की। कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, सभा सचिव व विधायक राजकुमार, सचिव शैलेश बगोली ने भी खेलों के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह बिष्ट, बास्केट बाॅल खिलाडी अमित रावत सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave A Comment