Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



स्ट्रिंग आपरेशन : फाॅरेसिंक जांच के बाद शाहिद पर फैसला

cm

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा बीजापुर अतिथि गृह में प्रेस वार्ता कर स्पष्ट कहा है कि भाजपा नेताओं द्वारा दिये गये बयान तथ्यों से परे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा नेता सीता रमन जी द्वारा दिये गये बयान कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर से लेकर निजी हाथों को शराब व्यवसाय का कार्य दिया गया है, वह निराधार है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि मामले की सत्यता साबित होने के बाद ही आरोप लगाये जाने चाहिए। राज्य सरकार द्वारा एफ.एल.-2 नीति में कुछ बदलाव कर निजी हाथों से पब्लिक सेक्टर को दिया है। उन्होंने कहा कि मंडियों के साथ ही गढ़वाल मण्डल विकास निगम और कुमांयू मण्डल विकास निगम को शराब व्यवसाय का काम दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस सी.डी. प्रकरण की बात की जा रही है, उसमें न तो आवाज साफ है, न समय और स्थान दिखा रहा है और न ही शक्ल साफ दिखायी दे रही है। इसलिए हमने फाॅरेसिंक जांच का निर्णय लिया है, जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि भाजपा नेताओं पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान में व्यापम जैसे गंभीर घोटालो के आरोप लगे है, इसलिए इस प्रकरण को मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा नेता अपने ऊपर लगे आरोपो से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता द्वारा जो आरोप लगाये है, उनमें सत्यता नही है। मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि उत्तराखण्ड सरकार के जिस आई.ए.एस. अधिकारी की स्टिंग के नाम पर आज जो सी.डी. मीडिया को जारी की गई वह मनगढंत है, तथ्यों से परे है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम कुछ लोगो द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है, ताकि सरकार को बदनाम किया जा सके। सी.डी. में जिस व्यवसायी को शराब का ठेका देने की बात की जा रही है, ऐसे किसी व्यक्ति को कोई ठेका नही दिया गया है न ही ऐसे किसी व्यक्ति से कोई बात हुई है। उन्होंने कहा कि केवल सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी तरीके से सी.डी. तैयार की गई है, जिसमें आवाज किसी की है और शक्ल किसी की।

Leave A Comment