Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



स्मार्ट सिटी के लिए हम सभी को स्मार्ट सिटीजन होना पड़ेगा : रमेश भट्ट

uk

पीआरएसआई, देहरादून चैप्टर और गति फाउंडेशन देहरादून द्वारा रोल आफ कम्युनिकेशन इन सिटीजन इंगेजमेंट फॉर देहरादून स्मार्ट सिटी विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ0 राजेंद्र डोभाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में देहरादून का चयन हुआ है, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना होगा की देहरादून का मूल स्वरूप बना रहे। प्रत्येक नागरिक को तकनीक से जुड़ना भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में वैज्ञानिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना होगा, जिसके लिए व्यापक जनजागरण जरुरी है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए सिटीजन एम्पावरमेंट पर जोर दिया जाना होगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री रमेश भट्ट ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने का उद्देश्य आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भट्ट ने कहा कि किसी भी राज्य और देश के विकास में वहां के नागरिकों का अहम् योगदान होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बेहतर विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने सुझाव सरकार को देने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही Mygov.in पद का उत्तराखंड चैप्टर शुरू करने जा रहे है, जिसमे कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए हम सभी को स्मार्ट सिटीजन होना पड़ेगा। अपने आस पास स्वछता का वातावरण तैयार करना होगा। राज्य के विकास में जनसहभागिता पर जोर देना होगा। राज्य सरकार उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य में रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। गति फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी अनूप नौटियाल ने स्मार्ट सिटी विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया। नौटियाल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत क्या क्या कार्य किये जायेंगे। आम जनमानस को क्या क्या सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर PRSI dehradun chapter सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट, सदस्य अमित पोखरियाल, हेम प्रकाश,, कंडवाल, संजय सिंह, डी0एस कंडारी, विकास, शरद शर्मा, महेश खखरियाल, अनिल वर्मा, अमन नैथानी, रवि बिष्ट, सुशील आदि लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment