Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



हक के लिए हार नहीं मानेंगे : शीला रावत

uk-sheela

देहरादून। यूसैक से निकाले गये कर्मचारियों ने अपनी बहाली की मांग को लेकर धरनास्थल पर अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र के निदेशक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। कहा कि शीघ्र ही मांगों का निदान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन को किया जायेगा। यूसैक से निकाले गये कर्मचारी शीला रावत के नेतृत्व में धरना स्थल पर इकट्ठा हुए और वहां पर बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर शीला रावत ने कहा कि पिछले 73 दिन से शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन धरना यूसैक के गेट के बाहर धरना दिया और यूसैक के निदेशक ने बिना कारण बताये नौकरी से निकाल दिया था अपने हक के लिए आवाज उठा रहे थे उन्हें वसंत विहार पुलिस ने जोर जबरदस्ती धारा 151 लगा कर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था, गिरफ्तारी के बाद तमाम सामाजिक संगठन व राजनीतिक संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्त्ता पीड़ितों के समर्थन में पहले पुलिस लाइन फिर सिटी मजिस्ट्रेट के यहाँ निजी मुचलके पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी कर्मियों को जमानत पर रिहा किया। उनका कहना है कि अपने हक के लिए हार नहीं मानेंगें और धरना स्थल परेड ग्राउंड, देहरादून में संघर्ष जारी रखा जायेगा। उनका कहना है कि आज उनके धरने को 75वें दिन भी जारी रहा और उनका कहना है कि विभाग में सात वर्ष से निरन्तर कार्यरत महिला व पुरुष कर्मियों को उत्पीड़न कर बाहर करने के निर्णय को वापस लेकर, ससम्मान विभाग में वापसी की जाये और आउट सोर्स पर तैनात सभी कर्मियों की विभाग में स्थाई नियुक्ति प्रदान की जाये। उनका कहना है कि प्रतिनियुक्ति पर तैनात निदेशक एमपीएस बिष्ट पर महिला उत्पीड़न व तानाशाही को लेकर कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है और उच्चाधिकारियों को इसका संज्ञान लेना होगा उनका कहना है कि विभाग में व्याप्त अनियमित्ताओं की निष्पक्ष जांच की जाये और विभाग में महिला उत्पीड़न रोकने के लिए, वूमैन सेल का गठन तत्काल प्रभाव से किया जाये। उनका कहना है कि शीघ्र ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। उनका कहना है कि लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन अभी तक केन्द्र के निदेशक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरने में जगदीश कुकरेती, सुलोचना बहुगुणा, आनंद त्यागी, जीत सिंह, शीला रावत, दीपक भंडारी, सोहन नेगी, मोहन दास, देवेंद्र रावत, अरुण कुमार आदि शामिल हुए।

Leave A Comment