Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



हरीश रावत ने अर्द्धकुंभ की प्रगति का समीक्षा किया

kmi

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण सभागार में अर्द्धकुंभ की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश दिया कि समस्त कार्य दिसम्बर -जनवरी तक पूर्णं कर लें। जो कार्य आरम्भ नहीं हुए हैं उन्हें अक्टूबर तक आरम्भ कर दें। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल निगम, विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि कार्य समय पर पूर्णं करें। मुख्यमंत्री ने हिल बाईपास, लाल पुल, धनौरी मार्ग निर्माण, बिट्ठलदास आश्रम मार्ग निर्माण, सराय बाईपास मार्ग निर्माण तथा चंडी पुल के समीप गौरी शंकर में जल स्रोत कुंआ निर्माण कार्य के प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हरकी पैड़ी के झूलते तार जब तक अंडर ग्राउंड नहीं हो जाते, इसे एकल पाइप लाइन द्वारा व्यवस्थित कर लिया जाए। इसके लिए पुलिस, नगर निगम, गंगा सभा व मेला अधिष्ठान के अधिकारी तथा विद्युत विभाग की संयुक्त बैठक बुला ली जाए। मेयर मनोज गर्ग ने ललतारौ पुल पर भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से डबल स्टोरी पार्किंग व्यवस्था की मांग रखी। इस पर मेला अधिकारी को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया।मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय मार्ग के समीप पाइपलाइन तोड़ने वालों को चिह्नित करने और उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने पेयजल विभाग व पुलिस विभाग को विशेष हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थल पर पेयजल पाइप लाइन को डिस्टर्ब करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रोस्टिंग से पेयजल की समस्या आने पर कहा कि रोस्टिंग के बहाने तार बदलने का कार्य अगस्त तक रोक दिया जाए। इस अवसर पर हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष हरिदास, विधायक हरीश धामी, सतपाल ब्रह्मचारी, राजेन्द्र चैधरी, मेलाधिकारी एस.ए. मुरूगेशन, मेला डीआईजी जी.एस. मार्तोलिया, अपर सचिव नगर विकास षडमुगम, अपर मेलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी एच.सी. सेमवाल, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, सीडीओ रंजना, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के.के. जैन, विभागाध्यक्ष जलसंस्थान एस.के. गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी मेला डी.डी. शर्मा उपस्थित थे।

Leave A Comment