Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



हाॅफ मैराथन में सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के लिए दौड़े हजारों धावक

MARATHON-DOON

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की ओर से राजधानी देहरादून में आयोजित हाफ मैराथन में महिला सुरक्षा के संदेश के साथ हजारों लोग दौड़े। उत्तराखंड पुलिस की ओर आयोजित हाफ मैराथन की थीम सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा रखा गया है। मैराथन में विदेशी एथलीटों ने भी भाग लिया। 21 किमी की हाफ मैराथन में पुरूष वर्ग में रायपुर, देहरादून के सुरेश कुमार ने प्रथम रहे, सुरेश कुमार ने एक घंटे चार मिनट में रेस पूरी की। हैदराबाद के शंकरमन थापा ने द्वितीय व रानीखेत के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग हाफ मैराथन में लखनऊ की मोनिका चैधरी ने प्रथम, केन्या की शुशील्या ने द्वितीय व रोहतक, हरियाणा की आदेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 07 किमी की मिनी मैराथन में पुरूष वर्ग में मसूरी के पंकज ने प्रथम, अमन ने द्वितीय एवं प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में मिनी मैराथन में काशीपुर की नेहा थपलियाल ने प्रथम एवं मसूरी की शोभा राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों की 07 किमी की मिनी मैराथन में पुरूष वर्ग में अंकुश शर्मा ने प्रथम, गौरव कुमार ने द्वितीय एवं राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में नेहा सैनी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय व संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।हाफ मैराथन में पुरूष एवं महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः एक लाख रूपये, पचास हजार रूपये एवं पच्चीस हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई। जबकि मिनी मैराथन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पचास हजार, पच्चीस हजार एवं पन्द्रह हजार जबकि 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की मिनी मैराथन में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः पच्चीस हजार, पन्द्रह हजार एवं दस हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई। मैराथन के विजेताओं को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुरस्कार बांटे। उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित देहरादून मैराथन में सीएम की सुरक्षा के दौरान बड़ी चूक देखने को मिली। पुलिस लाइन में आयोजित मैराथन में ड्रोन कैमरे से कवरेज की जा रही थी। कई बार ड्रोन सीएम के बेहद करीब भी ले जाया गया। कुछ अधिकारी मामले को भांप गए। अनान फानन में ड्रोन को बंद करवाना पड़ा। बीते 3 दिसंबर को आइआइटी रुड़की में ड्रोन हादसे में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बाल-बाल बचे थे। पुलिस लाइन में डीजीपी, एडीजी समेत तमाम सीनियर आइपीएस अफसर कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।

Leave A Comment