Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



होली खेलें समय त्वचा का रखें खास ख्यालः डा. आशुतोष

देहरादून । होली में लोग इस कदर रंगों में सराबोर हो जाते हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये रंग आपके चेहरे व बालों के लिए कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले व बाद में आपकी त्वचा को खास ख्याल की जरूरत होती है। होली खेलने के बाद भी त्वचा बहुत रुखी हो जाती है। ऐसा कहना है त्वचा विशेषज्ञ डा. आशुतोष का। डा. आशुतोष ने बताया कि आज के दौर में मिलने वाले गुलाल और गीले रंग प्राकृतिक स्रोतों से नहीं बनाये जाते हैं। इनमें कैमिकल्स के साथ अभ्रक और पारे के अंश तक पाये जाते हैं। ये न केवल हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि स्कैल्प में जमा हो जाते हैं। क्योंकि होली घर से बाहर खुले में खेली जाती है, इसलिए सूर्य की किरणें त्वचा पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को और बढ़ा देती हैं। हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों का असर तो है ही साथ ही सूर्य की गर्मी त्वचा की नमी को चुराकर उसे रूखा बना देता है। इसलिए अक्सर आपने देखा होगा कि होली के बाद त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। डा. आशुतोष ने बताया कि असली समस्या रंगों को छुड़ाते समय आती है। अपने चेहरे को होली के फौरन बाद न धोएं क्योंकि साबुन में मौजूद एल्कालाइन और रूखापन पैदा कर सकता है। इसके स्थान पर क्लींजिंग क्रीम अथवा लोशन को रूई पर लेकर उससे अपने चेहरे पर मसाज करें। आंखों के आसपास से रंग हटाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। क्लींजिंग जैल का इस्तेमाल करने से रंग हल्के हो जाएंगे और बाद में उन्हें छुड़ाना आसान हो जाएगा। होली खेलने से पहले अपने हाथ-पैर, चेहरे, और शरीर पर अच्छे से नारियल या सरसों का तेल या बॉडी लोशन लगा लें। बालों को रंगों से बचाने के लिए नारियल तेल, सरसों के तेल या जैतून के तेल अच्छे से लगाएं। रंग खेलने के बाद नहाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं। त्वचा पर भिगोई हुई मुल्तानी मिट्टी लगाएं और थोड़ी देर सूखने दें। फिर उसे धो लें। इससे रंग छुड़ाने में काफी मदद मिलेगी।संभव हो तो बालों को रंगो से बचाने के लिए बालों को ढककर होली खेलें। होली में रंग रोमछिद्रों में चले जाते हैं। ऐसे में आप चेहरे पर भाप ले सकती हैं जिससे रोमछिद्र खुल जाएंगे और रंग आसानी से निकल जाएगा। शरीर से रंगों को छुड़ाने के लिए सौम्य साबुन का इस्तेमाल करें। बालों से रंग निकालने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। शैंपू के बाद कंडीशनर लगाना नहीं भूलें। रंग खेलने के बाद नहाने के लिए गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। रंग छुडाने के लिए आप उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। उबटन के लिए बेसन में नींबू व दही मिलाकर उबटन बना लें और धीरे-धीरे रगड़ें। रंग आसानी से छूट जाएगा।

Leave A Comment