Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है बाबा का मंदिर

रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार के नाम से विख्यात व चन्द्रशिला के आंचल में बसे भगवान तूंगनाथ के कपाट बुधवार को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे। कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भगवान तंुगनाथ के मंदिर को अनेक प्रकार के पुष्पों से सजाया गया है। मंगलवार देर शाम भगवान तूंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अंतिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची।  मक्कू गांव के भूतनाथ मंदिर में वेदपाठियों व हकहकूकधारियों ने भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली एवं साथ चल रहे अनेक देवी देवताओं के निशानों की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी और भगवान तंुगनाथ की डोली अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। डोली के रवाना होते ही महिलाओं ने मांगल गीतों व श्रद्धालुओं ने जयकारों से डोली अगवाई की। डोली के पास गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा तुंगनाथ भगवान की डोली व साथ चल रहे देवी देवताओं के निशानों को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री से अघ्र्य लगाकर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। चल विग्रह उत्सव डोली के चिलियाखौड़, बनियाकुण्ड व चोपता यात्रा पडावों पर श्रद्धालुओं ने अनेक प्रकार के वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। देर शाम को भगवान तूंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अंतिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची। आज प्रातः भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से प्रस्थान कर विभिन्न सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए तूंगनाथ धाम पहुंचेगी तथा डोली के धाम पहुंचने पर लगभग साढ़े दस बजे भगवान तूंगनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के छः माह के लिए खोल दिये जायेंगे। वहीं दूसरी ओर तंुगनाथ धाम में कपाट खोलेन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गयी हैं। देहरादून निवासी सुरेन्द्र असवाल, कीर्ति पंवार, अनूप रावत, अधिवक्ता जगदीप असवाल, श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति सदस्य शिव सिह रावत, धीर सिंह नेगी सहित कई श्रद्वालुओं के सयोग से लगभग 12 कुन्तल फूलों से भगवान तुंगनाथ के मन्दिर को सजाया गया है। सैकडों श्रद्धालु डोली की अगुवाही कर चोपता पहुंच गये हैं। इस मौके पर प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य मीना पुण्डीर,  विनोद मैठाणी, अजय मैठाणी, संजय मैठाणी, विजय भारत मैठाणी, आशीष मैठाणी, मुकेश मैठाणी, प्रियधर मैठाणी, माहेश्वर मैठाणी, भगवती प्रसाद मैठाणी, रविन्द्र मैठाणी, जय सिंह चैहान, मदन सिंह राणा, सतीश मैठाणी, जगदम्बा प्रसाद मैठाणी, उमेद सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह भण्डारी, शिव सिंह रावत, अनुज रावत, जीतपाल सिंह भण्डारी, अग्रेज सिंह नेगी, महेन्द्र  सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, राजेश रावत, सहित सैकडो श्रद्वालु मौजूद थे।

Leave A Comment