Breaking News:

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025



उत्तराखंड : 12 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

 

देहरादून। वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर सोमवार को राज्य के 12 महिलाओं को अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर  राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कर और 35 को आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या के हाथों ये पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर गवर्नर ने सबको पुरस्कार मिलने की बधाई दी और साथ ही उम्मीद जताई कि ये महिलाएं आगे और भी बेहतर कार्य करेंगी तथा समाज की अन्य महिलाओं को अच्छे कार्य के लिए नेतृत्व प्रदान करेंगी। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने वीरांगना तीलू रौतेली  के जन्म दिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कर और राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी  कार्यकर्ति पुरस्कारों  की घोषणा एक दिन पहले ही कर दी थी। सोमवार को देहरादून में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 महिलाओं को आंगनवाड़ी  कार्यकर्ति  सम्मान पुरकार प्रदान किए गए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने कहा कि जहाँ उत्तराखंड राज्य की इतनी देवियां साथ हो, वहाँ सुपर एनर्जी होना स्वाभाविक है। मंत्री रेखा आर्या के नर-नारी के अंतर को दूर करने के  समझाने के अंदाज़ की तारीफ करते हुए कहा कि पहाड़ की महिला को प्रभु का वरदान है। कहा कि यदि हर तरह से इन महिलाओं की मदद की जाए तो ये सबकुछ कर सकती हैं। कहा कि जितने भी अवार्डी यहाँ है,आप सबने एक अलग ही लीडरशिप में कदम रख लिया है। इन महिलाओं में इतनी पावर है कि अपने बलबुते पर अच्छा ग्लोबल बिज़नेस कर सकती हैं।उत्तराखंड की एक अलग बात देखिए यहाँ मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रियों के पैर धोते हैं। ये हमारे संस्कारों का असर है। राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को साहस भरे फील्ड में आना चाहिए। कहा कि अगर आपका आंगन अच्छा है तो घर भी अच्छा होगा। आंगनवाड़ी का जो काम है, वाकई में लगता है कि इनके लिए और भी बजट दिया जाना चाहिए। उन्होंने वीरांगना तीलू रौतेली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जीवन से हमको सीख लेनी चाहिए। ये नाम ग्लोबल प्लेटफार्म पर होना चाहिए। साथ ही अच्छे राइटर्स को इन पर लिखना चाहिए ताकि उनके बलिदान को सभी याद रख सके। उन्होंने उत्तराखंड की महिला को सबसे अलग बताया और बोले यहाँ की महिलाओं की मेहनत का पूरे विश्व को पता लगना चाहिए।

Leave A Comment