Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



2020 तक एक लाख युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार देने का लक्ष्य, जानिए ख़बर

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सर्वे चैक स्थित आईआरटीडीए सभागार देहरादून में कौशल विकास विभाग एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इंडिया स्किल्स उत्तराखण्ड-2018 के पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। कौशल विकास प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 15 हजार, 10 हजार एवं 05 हजार रूपये के चैक प्रदान किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से कौशल विकास विभाग की संरचना की गई है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने एक मजबूत पहल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 09 नवम्बर 2020 तक राज्य में एक लाख युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का ऐसा पहला राज्य है जहां स्टेट कंपोनेंट से स्किल डेवलपमेंट के सेंटर खोले गये हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में 11 हजार 09 सौ 11 युवाओं को 32 तरह के कौशल विकास के प्रशिक्षण दिये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि किस क्षेत्र में कौशल विकास की अधिक आवश्यकता है उसको दृष्टिगत रखते हुए युवाओं को प्रशिक्षण देना होगा। इसके लिए औद्योगिक संस्थानों से सामंजस्य बनाना जरूरी है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ अन्य पर्यटक स्थलों को और अधिक विकसित करना जरूरी है, ताकि हर वर्ग के पर्यटक उत्तराखण्ड में आ सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले भविष्य में पर्यटन उत्तराखण्ड आर्थिकी का बड़ा संसाधन बन सकता है। आॅल वेदर रोड के लिए 12700 करोड़ रूपये के कार्य अगले दो-तीन वर्षों में होने हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। रूड़की-मुजफ्फरनगर-देवबन्द रेल लाईन के भू-अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इस रेल लाईन का पूरा निर्माण कार्य भारत सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड भविष्य में एक बड़ा डेस्टिनेशन बनने वाला है। अपर मुख्य सचिव  ओमप्रकाश ने कहा कि गत 02 वर्षों में कौशल विकास के क्षेत्र में सभी के सम्मिलित प्रयासों से उत्तराखण्ड को देश-विदेश के प्रतिष्ठित फोरम में स्थान मिला है। कौशल विकास एक सत्त प्रयास है। विभिन्न क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक कार्य करना ही कौशल विकास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राथमिक एवं द्वितीयक क्षेत्र कृषि एवं उद्योग में कौशल विकास की सीमित संभावनाएं है। हमें सेवा क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ना होगा। सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं मण्डल से चयनित प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 18 अप्रैल 2018 तक देहरादून में 11 क्षेत्रों कुकिंग एवं रेस्टोरेन्ट सर्विस, आॅटोबाॅडी रिपेयर, कार पेटिंग एवं वैल्डिंग, मेकाट्रोनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिजाइन(CAD) एवं इलेक्ट्राॅनिक्स, ब्यूटी थेरेपी तथा हेयर डेªसिंग एवं मोबाइल रोबोटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थी। राज्य स्तरीय विजेताओं द्वारा जोनल व उसके बाद राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया जायेगा। राष्ट्रीय विजेता छात्र वल्र्ड स्किल-2019 जो कि रूस के कज़ान शहर में होगा उसमें शिरकत करेगें। इस अवसर पर कौशल विकास पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेता  विनय गोयल, निदेशक सेवायोजन जीवन सिंह नगन्याल, उपनिदेशक सेवायोजन  चंद्रकांता, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी  अजय सिंह, सेवायोजन अधिकारी  प्रवीन गोस्वामी, उमेश डोभाल आदि उपस्थित थे।

 

Leave A Comment