Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



2022 तक प्रदेश में 150 से अधिक नये पुलों का होगा निर्माण: सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत घनसाली विधानसभा क्षेत्र के चामेश्वर महादेव मन्दिर में 12 वर्षो में आयोजित होने वाले महायज्ञ में शामिल हुए तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शिवपुरी महड़ के निकट नील एवं नैलचामी नदियों के संगम पर 93 लाख रूपये लागत से घाट निर्माण, थात से खैट तक सड़क निर्माण के साथ ही 4 किमी कोट चौंदार मोटरमार्ग एवं पोखार गेंवली मोटरमार्ग निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि घनसाली क्षेत्र में कृषि विकास की अपार सम्भावनाओं के दृष्टिगत सिंचाई एवं लघु सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराया जायेगा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के इन तीन वर्षो में एक भी घोटाला नही होने दिया है। यदि भ्रष्टाचार की कोई शिकायत सामने आयी तो सम्बन्धित कर्मी के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। उन्होने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता से विकास कार्यो का हिसाब-किताब जनता को दे रही है आगामी दो वर्षो में विकास के अवशेष कार्य पूरे कर लियें जायेंगे। उन्होने कहा कि 2022 तक प्रदेश में 150 से अधिक नये पुलों का निर्माण किया जायेगा ताकि इन पुलों के माध्यम से गांवों को सड़क से जोड़ने में सुविधा होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने चामेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना भी की। 3 फरवरी से शुरू इस महायज्ञ में नैलचामी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की महिलाओं द्वारा कोट पानी से लाये गये जल कलशों से शिव प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। मेले का समापन 13 फरवरी को होगा। मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। मन्दिर समिति के अध्यक्ष यशवन्त गुसांई एवं मेला समिति के अध्यक्ष मोर सिंह रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये विधायक शक्ति लाल शाह ने क्षेत्र की विभिन्न समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भिलगंना ब्लाक प्रमुख बसुमति घणाता, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूडी, जिलाधिकारी डॉ0 वी0 षणमुगम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, जिला उद्यान अधिकारी डी के तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश डिमरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment