Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



23 दिवसीय साइकिल अभियान की शुरूआत की

uk

हरिद्वार। जीवन बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इन्श्योरेंस ने आज नमामी गंगा नमामी यमुना परियोजना के तहत 23 दिवसीय साइकिल अभियान की शुरूआत की। हरिद्वार से शुरू होने वाला यह अभियान शहर में 24 नवंबर को समाप्त होगा। स्वच्छता अभियान के दौरान, पेशे से एक पर्वतारोही सबिता महतो विभिन्न शहरों और गांवों से साइकिल से होकर गुजरेंगी और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान का संचालन करेंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदेश चैहान विधायक रानीपुर, हरिद्वार ने समारोह में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की जिसमें लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस कार्यक्रम में मीना देओपा, एसीजेएम, हरिद्वार उपस्थित थी। इस कार्यक्रम के बारे में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के डायरेक्टर और चीफ पीपल ऑफिसर शैलेश सिंह ने कहा, ’यह स्पष्ट है कि जनसंख्या विस्फोट और बढ़ते शहरी करण के कारण हमारे पर्यावरण पर काफी बोझ बढ़ गया है। सबिता द्वारा शुरू की गई इस साहसिक पहल के साथ भागीदार बनना मैक्स लाइफ में हमारे लिए एक सुखद अनुभव है। यह हमारी नदियों खास कर गंगा और यमुना जैसी सबसे पवित्र नदियों की रक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक कदम है’। इस अभियान के दौरान, सबिता 26 स्कूलों का दौरा करेंगी और उन स्कूलों के छात्रों के बीच स्वच्छ नदी और नदी के किनारों की अवधारणा को बढ़ावा देंगी। इसके अलावा, वह लोगों को बायो-डिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्रदूषण का प्रबंधन करने के तरीकों के बारे में भी शिक्षित करेंगी। सबिता महतो ने कहा, ’हमारा लक्ष्य सभी लोगों के बीच सफाई की आदतों को प्रोत्साहित करना है। ग्रामीणों की सहायता से, हम झीलों, नदियों, धाराओं और हिमालय से लगभग एक टन कचरा और मलबा जमा करने और कचरे को जिम्मेदारी से निपटाने में मदद करने की योजना बना रहे हैं’। इससे पहले, सबिता ’पैडल फाॅर वूमन सेफ्टी’ जैसी गतिविधियों का हिस्सा रही हैं, जिसमें उन्होंने जनता के बीच महिला सुरक्षा के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए 29 राज्यों और एक संघ राज्य क्षेत्र में काम किया था। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने इस पहल में भी सबिता के साथ भागीदारी की थी।

 

Leave A Comment