Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



34 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, दून के मेयर पद गामा के नाम

uk

देहरादून। प्रदेश के 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में निकाय प्रमुखों के 34 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। जबकि 26 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। एक निकाय में बसपा ने जीत दर्ज की। नगर निगमों में महापौर के पदों पर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी में भाजपा ने जीत दर्ज, जबकि कोटद्वार का पद कांग्रेस की झोली में गया। हरिद्वार में कांग्रेस विजयी हुई है। सात नगर निगमों में तस्वीर साफ हो चुकी है। देहरादून नगरनिगम के मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार सुनील उनियाल गामा विजयी रहे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्धी कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल को 35,632 मतों से पराजित किया। दून नगर निगम के मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को 1,62516 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंद्धी कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश अग्रवाल को 1,26884 मत मिले। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार किन्नर रजनी रावत रही, रजनी को 28,978 मतों पर संतोष करना पड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार विजय कुमार बौड़ाई को 1,978 मत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार जगमोहन मेहंदीरता को 4,268 मत प्राप्त हुए। बसपा उम्मीदवार विभूति को 2416 मत, सपा प्रत्याशी अंजना वालिया को 490 मत, निर्दलीय उम्मीदवार रामसुख को 1787 मत, निर्दलीय अभय जोशी को 1654, निर्दलीय विजय जगवान को 739 मत मिले। निर्दलीय सरदार खान (पप्पू को) 2075 मत मिले। नोटा का इस्तेमाल 2359 मतदाताओं ने किया। ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पर पद भाजपा की अनीता ममगाईं ने 26403 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय वीना दीप शर्मा (15235) को पराजित किया। रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी रामपाल (39882) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नंदलाल (34748) को हराया। काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी उषा चैधरी (44193) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मुक्ता सिंह (38721) को शिकस्त दी। हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला (64793) ने कांग्रेस के सुमित हृद्येश (53939) को हराया। कोटद्वार में महापौर पद पर हेमलता नेगी (25347) ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय विभा चैहान (23779) को पराजित किया। देहरादून नगर निगम अध्घ्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्घ्याशी सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की। उन्घ्हें 162516 मत पड़े। हरिद्वार नगर निगम मेयर पद कांग्रेस प्रत्घ्याशी अनीता शर्मा विजयी हुई। उन्घ्होंने भाजपा की अन्नु कक्कड़ से 3156 मतों से हराया । अनीता शर्मा हरिद्वार की पहली महिला मेयर बनी हैं। निकायों में पार्षद, सभासद व सदस्य के 1022 पदों के नतीजे घोषित किए जा चुके थे। इनमें निर्दलों का दबदबा रहा। चमोली जिले की पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ ही एक वार्ड का परिणाम रोका गया है। वहां वार्ड सात के देवर बूथ के मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी के दस्तखत नहीं थे। मतगणना के दौरान जब इस बूथ की मतपेटी खुली तो ये बात सामने आई। इस मामले में चमोली की डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पीठासीन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति करने के साथ ही बूथ में तैनात चार मतदानकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने पोखरी नगर पंचायत के इस वार्ड में 22 नवंबर को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार इस बूथ में 22 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी और फिर देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave A Comment