Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



6 माह के मासूम को कलयुगी माँ ने नदी में डुबाकर मार डाला

हरिद्वार। क्या यही कलयुग है इस खबर से लग तो यही रहा है जी हाँ एक माँ अपने ही बेटे को नदी में में फेंक कर मार डाला | विदित हो कि धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल के सरला सदन (सर्वप्रिय विहार) कालोनी में छह माह के मासूम अंश के घर से गायब होने के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मां संगीता बलूनी ने ही अपने बेटे को गंगा में डूबाकर हत्या की थी और शव गंगा की मुख्य धारा में बहा दिया था। सीसीटीवी फुटेज की बदौलत देर रात तक चली पूछताछ के बाद आखिरकार आरोपी मां ने अपना गुनाह कबूल ही लिया। बेटे के कत्ल की मुख्य वजह आरोपी मां ने स्तनपान एवं उसका रोना बताया है।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने सोमवार दोपहर थाना कनखल कैंपस में रिश्ते को झकझोर कर रख देने वाली इस वारदात का परत दर परत खुलासा किया। बकौल एसएसपी कि हीरो मोटो कोर्प में कार्यरत मूल रूप से जयहरीखाल (पौड़ी) के रहने वाले दीपक बलूनी की शादी पांच साल पहले गुमानीवाला, ऋषिकेश की रहने वाली संगीता से हुई थी। संगीता बलूनी ने रविवार की शाम अपने छह माह के बेटे अंश के घर से गायब होने की सूचना दी थी। जानकारी दी थी कि वह पास की डेयरी पर दूध लेने गई थी, जब वापस लौटी तो उसका बेटा गायब था। घर पर उस वक्त उसकी तीन साल की बेटी ही मौजूद थी। एसओ हरिओमराज चौहान की अगुवाई में पुलिस टीम ने जब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तब महिला एक काले रंग का बैग ले जाते हुए दिखाई दी। संदेह होने पर देर रात महिला को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूला लिया। बकौल एसएसपी की मां ही काले रंग के बैग में बेटे को डालकर आनंदमयी पुलिया के पास लेकर पहुंची थी। फिर उसने बेटे की गंगा में डूबाकर हत्या कर दी। बेटे की मौत होने के बाद शव को गंगा में बहाकर काले रंग के बैग को लेकर वापस घर आ गई। एसएसपी की माने तो आरोपी मां ने कबूला कि वह बेटे की परवरिश नहीं कर पा रही थी। बेटा स्तनपान ही करता था और रोता भी बहुत था। इस बात से वह बेहद परेशान हो चुकी थी। इसी वजह से उसने बेटे की हत्या करने की ठान ली थी। एसएसपी ने बताया कि बेटे की हत्या को उसने बच्चा चोरी का रूप देने की कहानी गढ़ ली थी। बताया कि आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम के शव को तलाश कर रहे है। इस दौरान एसओ हरिओमराज चौहान मौजूद रहे।

Leave A Comment