Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : रिकार्ड 34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की पांच धाम यात्रा

CharDhamTour

देहरादून | राज्य में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली चारधाम यात्रा देश विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुगमता और सुविधाओं हेतु अबाध रूप से किये जा रहे विकास कार्यों के परिणामस्वरूप इस वर्ष रिकार्ड 34 लाख 10 हजार 380 श्रद्धालुओं द्वारा चारों धामों तथा हेमकुण्ड साहिब के दर्शन किये गये। चारधाम यात्रियों की संख्या में पिछले वर्श के मुकाबले लगभग 22.6 प्रतिषत का इजाफा हुआ। यात्रा का आरम्भ 07 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ हुआ और 17 नवम्बर को बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा का समापन होगा। माह मई एवं जून में हिमालयी क्षेत्रों में खुषगंवार मौसम के चलते सर्वाधिक यात्रा संचालित हुई। जूलाई माह से बरसात के चलते यात्रा कुछ कमी आई मगर सितंबर माह से यात्रा ने फिर तेजी पकड़ ली। इस वर्श चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब में कुल 34 लाख 10 हजार 380 श्रद्धालुओं ने दर्षन किये, जबकि पिछले वर्श 2018 में 27 लाख 81 हजार 428 श्रद्धालु चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर आये थे। प्रत्येक धाम में पिछले वर्शों से अधिक यात्री इस वर्श दर्षन के लिए पहुंचे। सर्वाधिक आष्चर्यजनक आंकडे़ केदारनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों के रहे, जहां पिछले वर्श 7 लाख 31 हजार 991 यात्रियों के मुकाबले इस वर्श लगभग 10 लाख यात्रियों ने बाबा केदार के  दर्षन के लिए दस्तक दी, जोकि एक कीर्तिमान है। वर्श 2013 में आई भयावह आपदा के बाद इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का यहां पहंुचना उत्तराखंड सरकार के लिए एक असाधारण उपलब्धि है। केदारनाथ के लिए विभिन्न हैली कम्पनियों के वायुयानों ने कुल 20 हजार 9 सौ 15 उड़ाने भरी। इस वर्श लगभग 1 लाख से भी अधिक यात्री हैलीकाॅप्टर के द्वारा केदारनाथ पहंुचे। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ पुर्ननिर्माण के लिए युद्ध स्तर पर किए गए अवस्थापना कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का विषेश आभार प्रकट किया है। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री स्वयं कई मौकों पर केदारनाथ पहंुचकर पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा लेते रहे हैं। माह मई में उनके द्वारा रूद्र ध्यान गुफा में ध्यान करने के बाद यह गुफा श्रद्धालुओं के बीच विषेश आकर्शण का केन्द्र बन गई। राज्य के सचिव पर्यटन, दिलीप जावलकर कहते हैं कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की निरंतर बढ़ रही संख्या स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती की द्योतक है। स्थानीय लोगों को यात्रा मार्ग पर होम स्टे निर्माण हेतु प्रेरित करने के उद्देष्य से पंडित दीनदयाल गृह आवास-विकास (होम स्टे) योजना के माध्यम से आकर्शक सब्सिडी भी दी जा रही है। इस बारे में इच्छुक व्यक्ति जनपदीय पर्यटन कार्यालयों तथा पर्यटक सूचना केन्द्रों से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमेशा की तरह बद्रीनाथ धाम सर्वाधिक श्रद्धालुओं के आगमन का केंद्र बना, जहां सर्वाधिक 11 लाख 74 हजार श्रद्धालुओं ने दर्षन किये। पिछले वर्श बद्रीनाथ में दर्षन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख 48 हजार थी। यमुनोत्री में पिछले वर्श 3 लाख 94 हजार 445 श्रद्धालुओं ने दर्षन किए थे, जबकि इस वर्श 4 लाख 65 हजार 534 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। गंगोत्री धाम में पिछले वर्श 4 लाख 47 हजार 838 श्रद्धालुओं ने दर्षन किये जबकि इस वर्श 5 लाख 30 हजार 334 श्रद्धालु दर्षन करने पहंुचे। हेमकुण्ड साहिब में पिछले वर्श 1 लाख 59 हजार 103 श्रद्धालुओं के मुकाबले इस वर्श 2 लाख 40 हजार 478 श्रद्धालु दर्षन करने पहंुचे। चारधाम यात्रा के लिए सबसे पहले यमुनोत्री उसके बाद गंगोत्री की यात्रा की जाती है। गंगोत्री की यात्रा के बाद केदारनाथ और अंत में बद्रीनाथ जी की यात्रा होती है। इसके पश्चात श्रद्धालु वापस हरिद्वार और ऋशिकेष पहुंचते हंै। चारधाम यात्रा मार्गों पर गढ़वाल मण्डल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह अवस्थित हैं, जिनकी बुकिंग यात्रियों को पहले से ही पैकेज के साथ करनी होती है। 

Leave A Comment