Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर

 

विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी : डॉ चतुर्वेदी

टिहरी | आज दिनांक 4 सितम्बर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खंड विकास सभागार कीर्तिनगर ,जनपद नई टिहरी में ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल व राष्ट्रीय महिला आयोग,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण महिलाओं को कानून की जानकारी प्रदत कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की सचिव व सिविल जज सीनियर डिवीजन ममता पंत जी के द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा महिलाओं की समाज में भूमिका को भी वर्णित किया गया।इन्होंने एसिड अटैक मामलों में विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाले कंपनसेशन के बारे में भी बताया तथा साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण , राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बताए गए प्रमुख उप बंधुओं को भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय स्वामी रामतीर्थ परिषद टिहरी उत्तराखंड विधि विभाग के डॉ एस. के. चतुर्वेदी द्वारा घरेलू हिंसा के संदर्भ में विस्तार पूर्वक बताया गया । उन्होंने अपने वक्तव्य में यह बताया कि घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों का शिकायत कैसे करना चाहिए ।साथ ही अपने वक्तव्य में भरण पोषण ,संपत्ति अधिकार ,विवाह संबंधी , विवाह विच्छेद,महिला कैदियों के अधिकार, कामकाजी महिलाओं के वेतन संबंधी अधिकार,व इससे संबंधित कानूनों के बारे में भी चर्चा किया। इन्होंने लिंग परीक्षण के रोक संबंधित कानून के बारे में भी अवगत कराया तथा यह बताया कि जन्म से पहले लिंग परीक्षण का पता करना या करवाना कानूनन अपराध है ।अन्य वक्ताओं में साहित्यकार व अंतरराष्ट्रीय कवि जयकृष्ण पैन्युली के द्वारा महिलाओं की समाज में भूमिका का वर्णन उदाहरण देकर बताया गया।
सिविल जज कीर्ति नगर शैलेंद्र कुमार यादव के द्वारा संवैधानिक अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महिलाओं को समग्र जानकारी प्रदान की गई तथा।दूसरे वक्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ,कीर्ति नगर के डॉक्टर हिमानी जी के द्वारा ग्रामीण महिलाओं की वर्तमान समय में स्थिति के बारे में अवगत कराया गया । इन्होंने यह बताया कि समाज में अभी भी लिंग के प्रति भेदभाव है।अतः समाज को इस सोच के प्रति बदलना होगा। तहसीलदार कीर्तिनगर सुनील राज जी के द्वारा महिलाओं की समाज में उच्चतम स्तर पर पहुंचने पर खुशी जाहिर की तथा उनके नेतृत्व में समाज को बेहतरीन से आगे बढ़ने की बात की ,कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी सुमनलता रावत जी के द्वारा सभी का धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया उक्त कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन कीर्ति नगर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी चंद्रभानु तिवारी के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया तथा सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया गया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जितने भी सहयोगी थे उनका धन्यवाद दिया गया कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से महिलाओं को पुस्तके वह फोल्डर वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम में आशा देवी, अधिवक्ता विनोद बडोनी ,निशा, कविता देवी, संपत्ति देवी ,मीना देवी, सिविलजज कीर्तिनगर के पेशकार अनिल नयाल ,राजेश सिंह चौहान, तथा ग्राम मलेथा ,ग्राम रानीहाट, ग्राम मंगसु चौरास से लगभग 90 से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित थी।

Leave A Comment