Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



उत्तराखंड : स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने 70 बाल विधायकों से सीधा संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया

 

देहरादून। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग व प्लान इंडिया इंटरनेशनल के तत्वावधान में आयोजित बाल विधानसभा में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पहुंचकर 70 बाल विधायकों से सीधा संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। इस मौके पर ऋतु खंडूडी ने विधानसभा के सत्र संचालन एवं विधायी कार्यों से जुड़ी जानकारी बाल विधायकों के साथ साझा की।  चतुर्थ बाल विधान सभा 2022 कार्यक्रम में   विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी बाल विधायकों को सम्बोधित किया गया, जिसमें विधानसभा की कार्यवाही व प्रश्नकाल सत्र के सम्बन्ध में प्रतिभागियों से वार्ता की गई। प्रतिभागी बाल विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी  से प्रश्नकाल व विधानसभा की प्रकिया से सम्बन्धित मुद्दो पर विस्तृत रूप से बातचीत कर अपने सवाल का संतोषजनक उत्तर प्राप्त किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी बाल विधायकों द्वारा भी पोक्सो, नशा खोरी, लिंगानुपात व भ्रुणहत्या जैसे गम्भीर मुद्दो पर अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि बाल विधानसभा के यह 70 बाल विधायक  प्रदेश के लाखों बच्चों के साथ-साथ देश के भविष्य के भी प्रतिनिधि हैं। ऐसे जागरूक बच्चे देश की समस्याओं के समाधान और भविष्य में नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।ष् इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी बाल विधायकों को विधानसभा भ्रमण के लिए आमंत्रित कियाद्य साथ ही आयोजन समिति को बाल विधानसभा का सत्र भराड़ीसैण विधानसभा भवन में भी आयोजित करने का सुझाव दिया। बता दें कि बाल विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र शुक्रवार से देहरादून में शुरू हुआ। 19 नवंबर को बाल विधानसभा में चयनित 70 बाल विधायकों द्वारा बाल मुख्यमंत्री, बाल विधानसभा अध्यक्ष, बाल नेता प्रतिपक्ष के अलावा बाल कैबिनेट मंत्रियों का निर्वाचन किया जाएगा। इसके बाद बाल विधानसभा का गठन होगा। जिसमें राज्य के ज्वलंत मुद्दों, रजनीतिक गतिविधियों, स्वास्थ्य मिशन, कानून व न्याय व्यवसथा, पेयजल, विद्युत समेत विभिन्न समस्याओं पर बाल सदन में चर्चा होगी।  शुक्रवार को गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान द्वारा चतुर्थ बाल विधान सभा की प्रथम दिवस अभीमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया गया, जिसमें सृष्टि गोस्वामी, पूर्व बाल मुख्यमंत्री, अमन, पूर्व बाल स्पीकर व आसीफ हसन, पूर्व बालप्रतिपक्ष व प्लान इण्डिया से श्री सुधीर राय टेक्निकल एक्सपर्ट चाईल्ड प्रोटेक्शन, शेरोन जेकोब, चारू आनन्द, सिनियर प्रोग्राम मैनेजर, पुनम मेहता, टेक्निकल एक्सपर्ट उपस्थित रहे, जिसमें चतुर्थ बाल विधानसभा कार्यक्रम में प्रतिभागी बाल विधायकों का मार्गदर्शन किया गया। बाल विधायकों की अभीमुखीकरण कार्यशाला में बच्चों को पूर्व बाल मुख्यमंत्री, पूर्व बाल स्पीकर व पूर्व बालप्रतिपक्ष से उनके अनुभव को सुनने का सुनहरा मौका मिला। कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष डा० गीता खन्ना, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपरवाण, प्लान इण्डिया के अधिकारी गोपाल थपलियाल, प्रभारी सचिव एस0के0 त्रिपाठी, विधि अधिकारी ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक निशात इकबाल, वरिष्ठ सहायक  नितिन राणा, कनिष्ठ सहायक शान्ति भट्ट, आयोग की मिडिया सलाहकार शिक्षज्ञा घिल्डियाल व वैयक्तिक सहायक विशाल चाचरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |

Leave A Comment