Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



नन्हें बाल लेखकों के लिए मुस्कान लिटफेस्ट फॉर चाइल्ड ऑथर्स का आयोजन

देहरादून। प्रभा खेतान फाउंडेशन (पीकेएफ) की ओर से मुस्कान पहल के तहत देश के कुछ प्रमुख सामाजिक, सांस्कृतिक, कॉर्पोरेट और साहित्यिक संगठन को लेकर पहली बार एक अनोखे साहित्य उत्सव-मुस्कान लिटफेस्ट फॉर चाइल्ड ऑथर्स का आयोजन किया गया। प्रभा खेतान फाउंडेशन और एजुकेशन फॉर ऑल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव का आयोजन दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) परिसर में किया गया। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ मुंजापारा महेंद्रभाई कालूभाई ने देश भर से इस कार्यक्रम में मौजूद 30 स्कूल जाने वाले युवा लेखकों के साथ बातचीत की। इस दौरान मंत्री ने कहा, मुस्कान, प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से एक ऐसा सुव्यवस्थित और विख्यात मंच हैं, जहां युवा प्रतिभाशाली लेखक अपने काम को प्रदर्शित कर अपना भविष्य और उज्वल कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने युवा लेखकों को सर्टिफिकेट देकर सभी का हौसला बढ़ाया।। कार्यक्रम में बच्चों के बीच सबसे लोकप्रिय और सम्मानित लेखक रस्किन बॉन्ड ने, एक संदेश में मुस्कान पहल के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के सराहनीय प्रयासों के लिए प्रभा खेतान फाउंडेशन के इस पहल की काफी सराहना की। तीन दिवसीय लिटफेस्ट का आयोजन आईजीएनसीए के सहयोग से और ज्ञान भागीदार के रूप में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर और साहित्य अकादमी के सहयोग से संपन्न हुआ। श्री सीमेंट ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत इस आयोजन का समर्थन किया।  महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर सच्चिदानंद जोशी (सदस्य सचिव, आईजीएनसीए के कार्यकारी और शैक्षणिक प्रमुख), के एन श्रीवास्तव (आईआईसी के निदेशक) और के श्रीनिवास राव (सचिव, साहित्य अकादमी) भी मौजूद थे। इस मौके पर कानूनगो ने कहा, साहित्य समाज का दर्पण होता है। बाल लेखकों को साहित्य को बढ़ावा देने के लिए सही वातावरण और परवरिश प्रदान करना महत्वपूर्ण है, उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया के बजाय लेखन और साहित्य में अधिक रुचि लेने की अत्यधिक जरूरत है। इस कार्यक्रम के अगले चरण में प्रभा खेतान फाउंडेशन की ओर से श्अहसासश् की महिला सदस्य शिंजिनी कुलकर्णी द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान प्रस्तुत किया गया। दिल्ली की अहसास वुमन हुमा खलील मिर्जा और इंदौर की अहसास वुमन उन्नति सिंह ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर इसे सफल बनाया। सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की टीम प्रभा खेतान फाउंडेशन के तत्वावधान में इस देश के प्रमुख शहरों में अहसास वुमन नेटवर्क का हिस्सा हैं। प्रयास फाउंडेशनश् की ओर से विकलांग बच्चों के साथ काम करने वाले डांसर और कोरियोग्राफर अविरूप सेनगुप्ता ने इस रंगारंग कार्यक्रम में मनमोहक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। इस विशेष और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फाउंडेशन की ओर से कोलकाता से बच्चों को दिल्ली लाया गया था। इस आयोजन में बच्चों के साहित्य विषय पर आधारित पीकेएफ न्यूजलेटर श्प्रभाश् के नए अंक को औपचारिक रूप से जारी किया गया।

Leave A Comment