Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



राज्य सरकार करेगी बेहतर शिक्षा से परिपूर्ण मॉडर्न स्कूलों की स्थापनाः धन सिंह रावत

 

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत किया एडुफ्लेक्स-360 ऐप लॉन्च

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को न सिर्फ प्रदेश सरकार बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि उनको प्रोत्साहित करने तथा उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आईएएस की कोचिंग कराने हेतु भी व्यवस्था का प्रावधान करने जा रही है। डॉ. रावत शनिवार को यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में शैक्षिक क्षेत्र में बनाए गए ऐप एडुफ्लेक्स 360 की ओर से अर्बन एजुकेशन कॉन्क्लेव सेमिनार-2023 में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कॉन्क्लेव में एडुप्लेक्स 360 ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि उत्तराखंड के अंदर राज्य सरकार बेहतर शिक्षा से परिपूर्ण मॉडर्न स्कूलों की स्थापना करने के लिए शीघ्र ही निर्णय लेने जा रही है। उन्होंने सेमिनार में यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के स्कूली बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पुरस्कृत करने की योजनाएं  भी जहां चला रही है, वहीं दूसरी ओर शीघ्र ही छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं को अलग-अलग निर्धारित की गई नकद धनराशि से भी पुरस्कृत करेगी, साथ ही राज्य के अंदर संस्कृत तथा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए कक्षा छह के बाद से बच्चों को ऑक्शन भी प्रदान करने जा रही है ताकि स्कूली बच्चे संस्कृत और हिंदी में अपनी मनपसंद से स्वतंत्र होकर पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि बच्चे ही इस देश-प्रदेश का भविष्य हैं तथा उनको उच्च एवं बेहतर शिक्षा देने के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध एवं कटिबद्ध है। सेमिनार में डॉ. धन सिंह रावत ने विरासत नाम से एक पुस्तक का शीघ्र ही लॉन्च करने की घोषणा की और कहा कि निश्चित रूप से यह विरासत नाम की पुस्तक बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साइंस विषय की 1000 अध्यापकों को प्रशिक्षण भी देगी, जिससे कि स्कूली बच्चों को बहुत अच्छा लाभ एवं महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा आगामी 27 फरवरी को विद्या समीक्षा केंद्र भी राज्य सरकार खोलने जा रही है। समारोह में डॉ. धन सिंह रावत ने एडुप्लेक्स 360 के शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखने एवं छात्र-छात्राओं का बेहतर भविष्य ऑनलाइन तथा ऑफलाइन के जरिए बनाने की सराहना एवं हर्ष व्यक्त किया और कहा कि सरकार से जहां पर भी सहयोग एवं अपेक्षा एडु फ्लेक्स 360 के संचालक करेंगे, सरकार उनको विचार विमर्श कर पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। इस अवसर पर लॉन्च किए गए ऐप एडुप्लेक्स 360 के फाउंडर  अंकुर चंद्रकांत ने कहा कि उनका यह ऐप बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाने के उद्देश्य के साथ लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों का कैरियर आखिर क्या होना चाहिए? यह स्वयं बच्चों के ऊपर ही निर्भर करता है, हमें उनके मनपसंद कैरियर का चयन करने में किसी भी तरह का दखल नहीं करना चाहिए। एडुफ्लेक्स 360 के सह फाउंडर  राजीव श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एडुप्लेक्स 360 एक ऐसा ऐप लॉन्च किया गया है, जो निश्चित रूप से बच्चों का भविष्य बनाएगा। कॉन्क्लेव में भिन्न-भिन्न यूनिवर्सिटी से आए हुए शिक्षाविदों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। आयोजित किए गए अर्बन एजुकेशन कॉन्क्लेव-2023 में एडुफ्लेक्स 360 के नेहा शर्मा (को-फाउंडर), इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य  मावी, मानव रचना यूनिवर्सिटी की डॉ. रितु शर्मा, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के काउंसलर सौरभ रघुवंशी, राहिल सुल्तान, रेनू  डी. सिंह (एडवोकेट), स्वामी राम यूनिवर्सिटी के आकांश, डॉ. प्रियंका, अपने-सपने एनजीओ के अरुण कुमार यादव तथा विभिन्न यूनिवर्सिटी व स्कूलों के बच्चों ने भी मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

Leave A Comment