Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मटकों में सीमेंट भरकर मजदूर की बेटी ने की वेटलिफ्टिंग, ओलंपिक है सपना

 

झुंझुनूं | कुछ कर गुजरने का जुनून को हद तक पार करने का जुनून हो तो उसमें परिस्थितियां बाधा नहीं बनती | झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड के मंडावरा गांव की ढाणी गराटियों के रहने वाले कालूराम गुर्जर और उनकी पत्नी शांति देवी ने यह कर दिखाया है | विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत मजदूरी कर उन्होंने बेटी कंचन गुर्जर के सपनों को पंख लगा दिए | वहीं बेटी कंचन गुर्जर भी माता-पिता के हौसले से आसमान की उड़ान भर रही है | कबड्डी खेल से शुरुआत कर अब वेटलिफ्टिंग में दम खम दिखा रही है |।कंचन गुर्जर ने बताया कि मंडावरा की उच्च माध्यमिक विद्यालय में 6वीं क्लास में पढ़ने आई तो स्कूल के शारीरिक शिक्षक और कोच सुरेश कुमावत की प्रेरणा से कबड्डी खेल शुरू किया | कोच के सानिध्य में कबड्डी में कई पदक जीते | फिर उनके निर्देशन में वेटलिफ्टिंग खेल की तैयारी की, लेकिन संसाधनों का अभाव रहा | घर पर जुगाड़ बना कर ही वेटलिफ्टिंग की तैयारी शुरू की | अब वेटलिफ्टिंग खेल में कई पदक जीते है | मंडावरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से इस साल 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली गांव की बेटी कंचन गुर्जर गरीबी रेखा से भी नीचे जीवन यापन कर रही है, लेकिन सरकार के द्वारा परिवार को बीपीएल का दर्जा भी नहीं दिया गया | कंचन गुर्जर का कोई पक्का मकान नहीं है | घर में कोई अन्य सुख सुविधा नहीं है | फिर भी अपने माता-पिता के हौसले के सहारे पढ़ाई के साथ खेलों में अपना दम कंचन दिखा रही है |
कंचन ने बताया कि पहली बार 2017 में जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया | 2018 में जिला स्तर पर कबड्डी में रजत पदक जीता | 2018 में राज्य स्तर पर हुई कबड्डी प्रतियोगिता में रावतसर हनुमानगढ़ में भाग लिया | 2019 में जिला स्तर पर झुंझुनूं में हुई कबड्डी में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता | 2019 में ही जिला स्तर पर हुई एथलेटिक्स में हेमर और गोला फेंक में भाग लिया | 2019 में राज्य स्तर पर हुई कबड्डी में भाग लिया | 2022 में राज्य स्तर पर वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता | 2023 में जिला स्तर पर वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता | 2022 में राज्य स्तर पर वेट लिफ्टिंग में जयपुर में भाग लिया | कोच सुरेश कुमावत ने बताया कि 2023 में खेलो इंडिया 10 का दम 10 सिटी 10 खेल में वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक कंचन ने जीता है | 2023 में जयपुर में हुई संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग खेल प्रतियोगिता में 71 किलो महिला भार वर्ग में 42 किलो स्नैच और 52 किलो क्लीन एंड जर्क कुल 94 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक भी जीता |

Leave A Comment