Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर

तीन वैरिएंट में किया गया पेश

नई दिल्ली | एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में अप्रैल के आखिर में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया गया है। ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से इसे तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इसके किस वैरिएंट को खरीदने में समझदारी होगी। अप्रैल के आखिर में एमजी मोटर्स की ओर से देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया गया। कंपनी ने लॉन्च के समय इसकी शुरूआती कीमत 7.98 लाख रुपये रखी थी और इसके एक ही वैरिएंट को पेश किया गया था। मई की शुरूआत में कंपनी ने इसके अन्य वैरिएंट्स से पर्दा हटाया। एमजी की ओर से जारी कुल तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें पेस, प्ले और प्लश वैरिएंट शामिल हैं। बेस वैरिएंट के तौर पर पेस को लाया गया है जबकि टॉप वैरिएंट के तौर पर प्लश को ऑफर किया जा रहा है। एमजी की ओर से बेस वैरिएंट के तौर पर पेस को पेश किया गया है। इस वैरिएंट में कार में एलईडी हेड और टेल लाइट्स नहीं मिलती। लेकिन इसमें इल्यूमिनेटिड एमजी लोगो मिलता है। इसके साथ ही इसमें 12 इंच के स्टील रिम्स के साथ व्हील कवर मिलते हैं। कार में एलईडी टर्न इंडीकेटर, आउटसाइड डोर हैंडल पर क्रोम, एयरो वाइपर, स्टारलाइट ब्लैक इंटीरियर, फ्रैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, 50:50 स्प्लिट सीट्स, इनसाइड डोर हैंडल पर क्रोम, 17.78 सेमी का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट सेंट्रल लॉक, की-लैस एंट्री और फोल्डेबल की, पावर एडजस्ट ओआरवीएम, फ्रंट पावर विंडो, मैनुअल एसी और हीटर, दो स्पीकर, बेसिक ऑडियो, ब्लूटूथ म्यूजिक और कॉलिंग, स्टेयरिंग माउंटिड ऑडियो कंट्रोल्स, तीन यूएसबी पोर्ट, आईपी-67 रेटिड बैटरी, ड्यूल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एलईडी रियर फॉग लैंप, फॉलो मी होम हैडलैंप, टीपीएमएस, फ्रंट और रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट के साथ लोड लिमिटर, सभी यात्रियों के लिए तीन पाइंट सीट बेल्ट, मैनुअल पार्किंग ब्रेक, मैनुअल आईआरवीएम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेस वैरिएंट पेस में मिलने वाले सभी फीचर्स के साथ ही मिड वैरिएंट प्ले में भी कंपनी कुछ और फीचर्स को देती है। इनमें स्पेस ग्रे फीचर, एलईडी हैड और टेललैंप, कनेक्टिड फ्रंट और रियर लाइट्स, लैदर रैप्ड स्टेयरिंग व्हील, डोर ट्रिम पर पीवीसी पैनल, 10.25 इंच का एलसीडी डिजिटल क्लस्टर, दो कीलैस एंटी और फोल्डेबल की, ड्राइवर और को-ड्राइवर वैनिटी मिरर, फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इस वैरिएंट में आई स्मार्ट के सभी फीचर्स मिलते हैं। कॉमेट ईवी के टॉप वैरिएंट के तौर पर कंपनी की ओर से प्लश को ऑफर किया जाता है। इसमें प्ले वैरिएंट के फीचर्स के साथ ही इंटेलीजेंट की, स्मार्ट स्टार्ट सिस्टम, टिल्ट स्टेयरिंग, ड्राइवर विंडो ऑटो अप, रिवर्स पार्किंग कैमरा, अप्रोच अनलॉक, जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जानकारी देते हुए मीडिया को बताया गया कि कॉमेट देश की सबसे छोटी कारों में शामिल है। इसकी कुल लंबाई 2974 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम है। कार का व्हीलबेस 2010 एमएम है और इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है। कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की मोटर दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कॉमेट के बेस वैरिएंट की शुरूआती कीमत को 7.98 लाख रुपये एक्स शोरुम रखा गया है। इसके मिड वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 9.98 लाख रुपये रखी गई है।

Leave A Comment