Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



कल्याण मंदिर विधान का आयोजन, जानिए खबर

 

देहरादून | परम पूज्य संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल सान्निध्य में गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, जैन भवन में संगीतमय कल्याण मंदिर विधान का आयोजन हो रहा है।विधान में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने भजनों एवं नृत्य के माध्यम से भगवान की आराधना करते हुए श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। इस विधान के अंतर्गत प्रतिदिन 23वें तीर्थंकर चिंतामणि भगवान श्री पार्श्वनाथ की भक्ति और आराधना की जा रही है। आज के विधान के पुण्यार्जक ‘जैन मिलन माजरा’ रहे।विधान के दौरान बाहर से पधारे गुरुभक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा योग समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया।दसवें दिन की आराधना में पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने अपने दिव्य प्रवचनों में कहा:“भगवान पार्श्वनाथ का तीर्थकाल 100 वर्षों का था। वे जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर थे और लगभग 872–772 ईसा पूर्व के काल में हुए। 30 वर्ष की आयु में उन्होंने दीक्षा ली और 70 वर्षों तक धर्म का उपदेश दिया। 100 वर्ष की आयु में सम्मेद शिखर पर उनका निर्वाण हुआ।”

आचार्य श्री ने आगे कहा:

“जैसे बूंद-बूंद से सागर भरता है, वैसे ही व्यक्ति-व्यक्ति से समाज का निर्माण होता है। प्रतिदिन प्रवचन रूपी अमृतपान से श्रावक धर्म के अनमोल मोती प्राप्त कर सकता है।”

इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भावनात्मक सहभागिता एवं भक्ति भाव विशेष रूप से देखने को मिला।

Leave A Comment