Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



अल्मोड़ा निवासी महेंद्र प्रसाद निकला पाकिस्तानी जासूस, जाँच जारी

अल्मोड़ा। देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार देर रात रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के कर्मचारी महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महेंद्र उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में वह जैसलमेर में स्थित डीआरडीओ विश्राम गृह में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। यह विश्राम गृह सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है, जहां भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षा वैज्ञानिक और विशेषज्ञ नियमित रूप से आते-जाते रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, महेंद्र पैसे के लालच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को रक्षा संबंधी गोपनीय जानकारियां भेज रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने अपने मोबाइल फोन से कई संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान में साझा कीं। इसके बदले उसे वित्तीय लाभ भी मिला।
महेंद्र वर्ष 2018 से विश्राम गृह में नियुक्त है। हाल ही में उसके मोबाइल पर पाकिस्तान से संदिग्ध कॉल्स आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी शुरू की। जानकारी के अनुसार, उसने एक पर्ची भेजी थी, जिसमें विश्राम गृह में ठहरने वाले लोगों की तारीखें और विवरण शामिल थे।
डीआरडीओ कर्मचारी को जैसलमेर पुलिस की देखरेख में संयुक्त जांच कमेटी को सौंपा गया है। अब महेंद्र से विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि उसने कब-कब, किन-किन जानकारियों को साझा किया और इसमें और कौन-कौन शामिल हो सकता है। पूछताछ में महेंद्र ने प्रारंभिक रूप से कहा कि उसने पाकिस्तान को कोई अहम जानकारी नहीं भेजी, केवल एक पर्ची भेजी थी, जिसमें विश्राम गृह में ठहरने की तारीखें थीं। उसका कहना है कि 2020 में एक फोन आया था, जिसमें उस पर्ची को भेजने के लिए कहा गया था।

Leave A Comment