बड़ी खबर : आखिरकार हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल
देहरादून | आखिरकार हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरक के साथ उनकी बहू अनुकृति ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निकालने के साथ ही मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया था। तब से ही लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। लेकिन, हरक को कांग्रेस में छह दिन बाद एंट्री मिली है। यह भी चर्चाएं चल रही थी कि हरक सिंह रावत फिर से भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे या फिर उनकी बहू चुनावी मैदान में होंगी।





















