Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



बैंककर्मी के साथ ऋषिकेश में लूट, मुकदमा दर्ज

 

ऋषिकेश। गाजियाबाद के बैंककर्मी के साथ ऋषिकेश में लूट का मामला सामने आया है। हरिद्वार रोड पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने ऑटो को रोक कर बैंककर्मी के साथ मारपीट की और पर्स, दस्तावेज व नकदी छीन कर ले गए। पुलिस के संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गोविंदपुरम के मकान नंबर 51 निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गाजियाबाद में एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं। बताया कि वह 23 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। लेकिन दोस्त पहले चकराता जाना चाहते थे, इसलिए देर शाम दोस्तों ने उन्हें लच्छीवाला टोल प्लाजा पर उतार दिया। इसके बाद वह रोडवेज बस से ऋषिकेश आ गए। चंद्रभागा पुल से पहले बस से उतर गए और पैदल होटल की ओर जाने लगे। बृजेश ने बताया कि इस बीच तीन स्कूटी सवार युवक उनके आसपास चक्कर काटने लगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार रोड पर धनवंतरी भवन धर्मशाला के पास उन्हें एक ऑटो मिला और वह उसमें बैठ गए। 3.45 पर कुछ दूरी पर स्कूटी सवार ऑटो के आगे खड़े हो गए। बताया कि तीनों उन्हें ऑटो से खींच कर नीचे ढलान पर ले गए और उनके साथ बांस के डंडे से मारपीट की। बताया कि तीनों युवकों ने उनके मोबाइल और पर्स को निकाल लिया। पर्स में उनके तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, खाली चेक, पिता का पुलिस का पुराना आईडी कार्ड और 400 रुपये हैं।  इस बीच कार में आए चार लोगों ने किसी तरह शोर मचाकर उनको बचाया। बृजेश ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से किसी चाय वाले के मोबाइल पर 500 रुपये पेटीएम कराएं और उससे रुपये लेकर किसी तरह घर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave A Comment