Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



भाजपा हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर रहीः करन माहरा

 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली में बनाये जा रहे केदारनाथ मन्दिर पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड करती रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा के पदाधिकारी एवं प्रवक्ता लगातार झूठ बोल रहे हैं नई दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्रों में श्री केदारनाथ से लाई गई शिला पूजन का स्पष्ट जिक्र है और भाजपा के तमाम नेता और दिल्ली ट्रस्ट के अध्यक्ष जनता से झूठ बोल रहे हैं और सच को छुपाया जा रहा है। करन माहरा ने कहा कि 10 जुलाई दिल्ली में श्री केदारनाथ भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बार-बार दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम बनाए जाने की बात को दोहराया, उनका यह दूसरा झूठ था जिससे वे अब मुकर कर रहे हैं। कांग्रेस के आक्रामक प्रश्नों से बचते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक बुलाकर मंदिरों, धामों व ट्रस्टों के नाम के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही और और सरकार के अधिकारियों ने कहा कि मिलते जुलते नाम से परंपराओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचती है ऐसे में इनका दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट की नई फैसले के आधार पर सरकार को सबसे पहले पुष्कर सिंह धामी और उनके पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने मंचों से झूठ बोला और मंदिरों की परंपराओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का काम किया। केदारनाथ धाम ट्रस्ट दिल्ली केवल श्री केदारनाथ मंदिर का प्रतिरूप ही नहीं बना रहा बल्कि वह अपने बयानों में श्री बद्रीनाथ धाम श्री यमुनोत्री तथा गंगोत्री धाम की प्रतिरूप को दिल्ली में बनाए जाने का जिक्र भी कर रहे हैं और साथ दिल्ली व अन्य राज्यों के लोगों से इन धर्मों के नाम पर उगाही की जा रही है यह एक छलावा है और धामों के नाम पर आम जनता को भरमाया जा रहा है। केदारनाथ धाम ट्रस्ट देहरादून में प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा था कि वे श्री केदारनाथ धाम तथा ट्रस्ट के नाम का दुरुपयोग नहीं करेंगे, उन्हें बदला जाएगा और उसे पर तुरंत रोक लगाएगी परंतु ऐसा अब तक नहीं हुआ उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट के फैसले का यह पूरी तरह से उल्लंघन है।

Leave A Comment