Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



भाजपा अब मजार शरणम गच्छामिः हरीश रावत

 

 

उधमसिंहनगर। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री धामी के मजार जिहाद के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई और कानून व्यवस्था के बड़े मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रदेश भाजपा मजार शरणम गच्छामि, मजार शरणम गच्छामि का राग अलाप रही है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश भर में असहिष्णुता अपने चरम पर है। सांप्रदायिक हिंसा और तनाव का माहौल है। अभी हाल में प्रकाशित कुछ अध्ययनों की रिपोर्ट में असहिष्णु राष्ट्रों की सूची में भारत का नाम भी शामिल हो गया है जबकि इस सूची में विश्व के चंद गिनती के ही कुुछ देश शामिल हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भाजपा शासन की उपलब्धियां हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास कुछ कहने के लिए नहीं है, लोगों का ध्यान मुद्दों से हटाने के लिए भाजपा मजार शरणम गच्छामि, मजार शरणम गच्छामि रट रही है। उसकी पूरी कोशिश है कि कैसे वोटों का धु्रवीकरण किया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि जिस राज्य में सबसे अच्छी और सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध होती थी वहां अब सबसे घटिया और महंगी बिजली मिल रही है। अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। पूर्व सीएम ने राज्य की सड़कों की स्थिति के बारे में कहा कि शायद इससे अधिक बेहाल स्थिति में सड़कें कभी नहीं देखी होंगी। आज तो यह समझना भी मुश्किल हो गया है की सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़के हैं। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी की जो समस्याएं हैं उन पर कोई सरकार और नेता बात करने को तैयार नहीं है। देश में 37 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से नीचे थे लेकिन भाजपा के शासनकाल में 24 करोड़ वह लोग भी गरीबी की रेखा से नीचे चले गए जो इससे बाहर आ चुके थे। आज देश की आधी आबादी गरीबी में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में क्या दिया है जनता जान चुकी है।

 

 

Leave A Comment