Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की खुदकुशी की कोशिश

मुंबई | मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में खुदकुशी की कोशिश की है | जानकारी के मुताबिक सुसाइड की कोशिश से पहले मनोज ने एक नोट लिखा है जिसमें उन्होंने अभिनेता साहिल खान पर बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं | मनोज पाटिल ने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है | बता दें कि मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |

Read More

अभिनेता सोनू सूद के घर पहुँच आयकर विभाग कर रही छानबीन, जानिए खबर

मुम्बई | बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर आज आईटी विभाग पहुंचा | माना जा रहा है कि अभिनेता के घर जो आईटी ऑफिशियल्स पहुंचे हैं, वे पांच जगहों पर सर्वे ऑप्रेशन कर रहे हैं | हालांकि, अभी तक वजह सामने नहीं आ पाई है | मालूम हो कि सोनू सूद लगातार कोविड-19 के चलते लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं | कल ही एक्टर ने गणपति विसर्जन किया है, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल रहा |  गौरतलब है कि कि कोविड महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद करके सोनू सूद मीडिया और आम लोगों की…

Read More

किसानों के समर्थन में अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, जानिए खबर

anna

  देहरादून | केंद्र के खिलाफ अपना आंदोलन फिर से सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुरू करने का संकल्प लिया है। अन्ना हजारे ने कहा कि वह पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने एक किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र भी भेजेंगे। किसान संगठन को अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि वह जल्द ही केंद्र के खिलाफ उनके साथ विरोध प्रदर्शन करने उतरेंगे। विदित हो कि इससे पहले जनवरी में हजारे ने दिल्ली में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की मांगों का…

Read More

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के विजेता रहे हैं अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

  मुम्बई | अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का आज निधन हो गया है | मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है | हार्ट अटैक से 41 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु हुई है |  जानकारी के अनुसार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए | अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है | सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री…

Read More

125 रुपए का सिक्का हुआ जारी, जानिए खबर

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर 125 रुपए का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया | इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने सभा को भी संबोधित किया| मोदी ने कहा कि परसो श्री कृष्ण जन्माष्टमी थी और आज हम श्रील प्रभुपाद जी की 125वीं जन्मजयंती हम सभी मना रहे हैं | ये ऐसा है जैसे साधना का सुख और संतोष एक साथ मिल जाए | इसी भाव को आज पूरी दुनिया में श्रील प्रभुपाद स्वामी के लाखों करोड़ों अनुयायी और लाखों करोड़ों कृष्ण भक्त अनुभव कर रहे…

Read More

पैरालंपिक : अवनि लेखरा ने भारत को दिलाया गोल्ड, वहीं भाविना और निषाद ने दिलाया सिल्वर पदक

  खेल कोना | भारत की अवनि लेखरा ने आज पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल एसएच1 स्पर्धा में भाग लेते हुए, 249.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड और पैरालंपिक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। दूसरे स्थान पर चीन की झांग सी, जबकि तीसरा स्थान यूक्रेन की इरिना शचेतनिक को मिला। जानकारी हो कि टोक्यो पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का चौथा मेडल है। इरीना शचेतनिक के नाम 249.6 अंक का विश्व रिकॉर्ड है। अवनी के…

Read More

सोनू सूद दिल्ली के एजुकेशन एम्बेसडर बने, केजरीवाल के काम की सोनू सूद ने की तारीफ, जानिए खबर

नई दिल्ली | कोरोना काल में लोगों की मदद कर सभी का दिल जीत चुके फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की | सोनू सूद और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे | मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम ने सोनू सूद के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया | अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया | केजरीवाल ने बच्चों के लिए देश के मेंटर कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया और कहा कि सोनू सूद हमारे ब्रांड एम्बेस्डर होंगे |…

Read More

अब वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करें व्हाट्सएप पर, जानिए खबर

देहरादून । स्वास्थ्य मंत्रालय एवं माईगॉव ने घोषणा की है कि अब व्हाट्सऐप पर माईगॉव कोरोना हैल्पडेस्क द्वारा यूज़र्स अपना नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र तलाश कर सकेंगे एवं वैक्सीन के लिए एप्वाईंटमेंट बुक कर सकेंगे माईगॉव कोरोना हैल्पडेस्क चौटबॉट से संपर्क करने के लिए नागरिकों को अपने फोन पर व्हाट्सऐप नंबर 091 9013151515 सेव करके चैट बॉक्स में ‘‘बुक स्लॉट’’ टाईप करके इस नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद उनके मोबाईल नंबर पर 6 डिजिट का वन-टाईप पासवर्ड निर्मित होगा। यूज़र्स फिर पिनकोड एवं वैक्सीन के प्रकार के आधार पर अपनी पसंदीदा तारीख एवं स्थान का चयन कर सकेंगे। अपनी वैक्सीनेशन…

Read More

भारत : अब तक 57 करोड़ 22 लाख से अधिक कोविड टीके लगे

नई दिल्ली  । पिछले 24 घंटों में 54,71,282 लोगों का टीकाकरण करने से भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 57.22 करोड़ (57,22,81,488) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 63,56,785 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 24 घंटों में 36,555 कोरोना संक्रमित रोगियों के ठीक होने से कुल ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,15,61,635 हो गई है। रिकवरी दर  (97.54 प्रतिशत) पर पहुंची गई है…

Read More

अब लड़कियां दे सकेंगे एनडीए की परीक्षा, जानिए खबर

नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए सेना को फटकार लगाई | सुप्रीम कोर्ट में महिला अभ्यर्थियों को एनडीए परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेना को फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान सेना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह एक नीतिगत निर्णय है, जिस पर जस्टिस संजय किशन कौल और हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने कहा कि यह नीतिगत निर्णय “लिंग भेदभाव” पर आधारित है। जिसके बाद कोर्ट ने अपना अंतरिम आदेश पारित करते हुए महिलाओं को 5 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय…

Read More