खेल मंत्रालय द्वारा कृष्णा पुनिया के प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता
युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सुश्री कृष्णा पुनिया को अमेरिका में चुला विस्टा, केलिफोर्निया के श्री मैक विल्किंस ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र ने 80 दिन के प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय खेल विकास निधि से दो महीने के प्रशिक्षण के लिए 14000 डॉलर प्रतिमाह की वित्तीय सहायता देने की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति बिल, हवाई यात्रा, वीजा, बीमा आदि के लिए अनुमानित 19,300 डॉलर प्रति माह (इसमें कोच का शुल्क 3,000 डॉलर प्रतिमाह शामिल है) प्रशिक्षण खर्च के आधार पर दी गई है।
मैरी कॉम को प्रशिक्षण के लिए मिला वित्तीय सहायता
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल विकास कोष से सुश्री एम सी मैरी कॉम बॉक्सिंग को भारत में 10 मार्च से 19 मार्च, 2016 तक के 10 दिन के प्रशिक्षण और चीन में 20 मार्च से 3 अप्रैल, 2016 तक के 15 दिन प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है।15 दिन चीन में प्रशिक्षण के लिए अग्रिम भुगतान के तौर पर 227 ब्रिटिश पाउंड की कोचिंग फीस की 90 प्रतिशत धनराशि को जारी करने के लिए सक्षम अधिकारी की मंजूरी प्रेषित कर दी गई है।
गुवाहाटी और शिलांग में स्थापित होंगे तिखोर पार्क
12वें दक्षिण एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने गुवाहाटी और शिलांग में बनने वाले तिखोर पार्कों के लिए 2 करोड़ रुपये दिए हैं। आयोजन समिति की खास पहल के क्रम में 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की विरासत की रक्षा के क्रम में हाल में गुवाहाटी और शिलांग में तिखोर पार्कों की स्थापना का प्रस्ताव किया गया था। यह प्रस्ताव है कि इन पार्कों को गुवाहाटी विश्वविद्यालय और एनईएचयू, शिलांग में स्थापित किया जाएगा। 12वें ओसी, एसएजी-2016 की कार्यकारी समिति ने गुवाहाटी में फैसला किया कि खेलों की विरासत की रक्षा की जरूरत है और खेलों के स्मारक के तौर पर…
पूर्व फुटबॉलर बीर बहादुर को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता
खेल एवं युवा मामलों (स्वंतत्र प्रभार) के मंत्री ने गरीबी के हालात में रह रहे पूर्व फुटबॉलर बीर बहादुर के लिए खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कल्याण कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की सहायता स्वीकृत की है। बीर बहादुर 1966 और 1969 में राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्राफी) में उपविजेता (दो बार) रही फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए बनी राष्ट्रीय कल्याण कोष योजना के तहत गुजरे समय के उन शानदार खिलाड़ियों को एकमुश्त वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है, जो गरीबी की परिस्थितियों में रह रहे हैं।
उत्तराखंड के खिलाड़ी प्रेम कुमार ने जीता कांस्य पदक
हरियाणा में आयोजित १६वॆ राष्ट्रीय पैरालम्पिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रेम कुमार ने कांस्य पदक जीता है | १५ से १८ जनवरी तक आयोजित पैरा ओलम्पिक कमेटी ऑफइ इंडिया के तत्वावधान में प्रेम कुमार ने एकलवर्ग में दिल्ली व् कर्नाटक के खिलाड़ियों को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई | सेमीफाइनल मैच के दौरान प्रेम कुमार को उड़ीसा के नेरुल हुसैन के हाथो २१-१६ व् २१-१७ से हार का सामना करना पड़ा | प्रेम कुमार ने उम्मीद जताई है की तुर्की में होने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलम्पिक बैडमिंटन चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे
किडनी बेचने को मजबूर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रवि
धामपुर | खिलाड़ी कहलाना तो आसान है पर खिलाड़ी बनना मुश्किल है | यह हम नही यह देश के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों की हालात बयां कर रही है | उन्ही कड़ी में स्वर्ण पदक विजेता स्क्वॉश खिलाड़ी रवि है जो अपने खेल को आगे बढ़ाने के लिए अपनी किडनी बेचने को मजबूर है देश के लिए गोल्ड दिलाने वाले खिलाड़ी रवि को अभी तक कोई भी प्रायोजक साउथ एशियन खेलो के लिए नही मिला है जिससे हताश होकर रवि ने सोशल मिडिया पर अपनी किडनी बेचने का सन्देश डाला है | रवि के इस कदम से सरकारों और खेल प्रेमियों के…
दून में बाइचुंग भूटिया चैपिंयन कप आज से
देहरादून। बाइचुंग भूटिया फुटबाॅल स्कूल अपनी स्थापना के बाद से फुटबाॅल उत्कृष्टता के शिखर पर रहा है, इसी के मद्देनजर राजधानी देहरादून में प्रथम बाइचुंग भूटिया चैम्पियंस कप 2016 की शुरूआत 5 जनवरी से होगी, जो कि 8 जनवरी तक चलेगा। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दून सेंटर के समन्वयक प्रमोद भंडारी ने कहा कि इस टूर्नामेंट की अवधारणा का उद्देश्य युवा खिलाडियों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव और खेल भावना को बढ़ावा देना है। वह पेशेवर फुटबाॅल खिलाडी बन सकें और एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग अंडर-13, अंडर-15…
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को प्रशिक्षण के लिए वित्तीय मदद मिली
टार्गेट ओलम्पिक पोडियम (टीओपी) योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) से ओलम्पिक 2016 की तैयारी के रूप में प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता देने हेतु टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का चयन किया गया है। विशिष्ट प्रशिक्षण के लिये उन्हें 60 लाख रूपये का बजट आबंटित किया गया है। उन्होंने कोचिंग शुल्क और अन्य प्रशिक्षण खर्च के भुगतान के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय से वित्तीय मदद देने का अनुरोध किया था। यह देखा गया है कि सानिया मिर्जा नियमित रूप से प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रही हैं, इसलिए माना जाता है कि वे लगातार प्रशिक्षण नहीं ले…
युवराज सिंह इस एक्ट्रेस से करेंगे शादी !
इस साल क्रिकेटरों की शादी का दौर अभी थमा नहीं है इसी कड़ी में सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बाद अब युवराज सिंह भी दूल्हा बनने वाले हैं। खबरों के अनुसार इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी ब्रिटिश एक्ट्रेस हेजल कीच से तय हो गई है। रोका सेरेमनी इसी महीने हो सकती है। लेकिन शादी का कोई तारीख तय नही है | विदित हो की दोनों की अगले साल फरवरी में शादी करने की बात भी सामने आ रही है लेकिन इस खबर पर युवराज सिंह सहमत नही है । हाल ही में युवराज सिंह ने अपनी…
डॉ के एस राणा ने पैराओलम्पिक खिलाड़ी प्रेम कुमार को दी शुभकामनाये
उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पैराओलम्पिक खिलाड़ी प्रेम कुमार से प्रभावित होकर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक देहरादून के चेयरमैन डॉ के. एस. राणा ने शुभकामनाओ के साथ साथ अब तक के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त किया | खेल के लिए समर्पित पैराओलम्पिक खिलाड़ी प्रेम कुमार अपने जज्बे और साहस के माध्यम से प्रदेश और देश के नाम अनेको पदक जीते विदित हो की अभी हाल ही में एशियन पैराओलम्पिक खेल में पदक जीत कर देश और प्रदेश को गौर्वान्तित किये | इसके अलावा चेन्नई में २६-२७ सितम्बर को आयोजित १६ राष्ट्रीय ओपन पैराओलम्पिक बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रेम कुमार ने एकल और युगल वर्ग की प्रतियोगिता…






























