पहचान : जम्मू-कश्मीर के अभिषेक सिंह बने मिस्टर नॉर्थ इंडिया
देहरादून। हिमालयन बज द्वारा वार्षिक फैशन प्रतियोगिता मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले आज देहरादून के टर्नर रोड स्थित अशोक स्पा एंड रिसॉर्ट्स में आयोजित किया गया। जम्मू-कश्मीर के अभिषेक सिंह को मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2023 के खिताब से नवाजा गया, जबकि दिल्ली के मिहिर भाटिया और उत्तराखंड के कार्णिक दत्ता ने क्रमशरू पहला और दूसरा उपविजेता का स्थान हासिल किया। पेजेंट के जूरी सदस्य के रूप मे कश्मीर फाइल्स फिल्म फेम अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर अमान इकबाल और डिजाइनर श्रेयांश जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों के रूप में आदेश चंचल, सुधीर गुप्ता, वरुण ढांड,…
ऊर्जा कप क्रिकेट प्रतियोगिता: यूपीसीएल की टीम पहुंची फाइनल में
फाइनल में यूपीसीएल एवं उत्तराखंड पुलिस में होगा मुकाबला देहरादून। ऊर्जा कप 2023 विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आर्यन क्षेत्री क्रिकेट अकादमी में आज के सेमीफाइनल मैच में यूपीसीएल की टीम ने विश्व बैंक की टीम को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ यूपीसीएल की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुये विश्व बैंक ने निर्धारित 20 ओवरों में यूपीसीएल की टीम को 128 रनों का लक्ष्य दिया। मुकाबले का पीछा करने उतरी यूपीसीएल की टीम ने 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। विश्व बैंक की ओर…
खेल कोना : भारत टी- 20 के साथ अब वनडे में भी बना विश्व का नंबर वन टीम
खेल कोना | भारत ने न्यूजीलैंड पर तीसरे वनडे मैच में 90 रन से जीत दर्ज की | इस जीत के साथ ही भारत ने न सिर्फ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया, बल्कि नंबर एक की कुर्सी पर भी कब्जा जमा लिया है | भारत दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बन गई है | इंग्लैंड के सिर नंबर एक का ताज महज 4 दिन ही रहा | दरअसल भारत ने जब न्यूजीलैंड को 21 जनवरी को सीरीज के दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराया था तो उस हार के बाद कीवी टीम से नंबर एक का…
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने हादसे के वक्त मदद करने वाले रजत व नीशू को धन्यवाद दिया
देहरादून। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सड़क हादसे के बाद सोमवार को पहली बार रिएक्शन दिया। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि उनके पैर की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी वापसी का सफर शुरू हो चुका है। उन्होंने हादसे के वक्त मदद करने वाले दो युवकों रजत और नीशू को भी ट्वीट कर धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर पाऊं, लेकिन इन दो नायकों का बहुत धन्यवाद जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और मेरा हाल जानने अस्पताल भी आए।…
देहरादून फुटबाल एकेडमी के दो खिलाडी वासु और सार्थक ने सीबी एसई नेशनल स्कूल टीम को सिल्वर मैडल दिलाया
देहरादून | देहरादून फुटबाल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच नेशनल फुटबाल गोल्ड मैडलिस्ट विरेन्द्र सिंह रावत ने ख़ुशी जाहिर की और एक और उपलब्धि के बारे मे जानकारी दी की हमारी कोचिंग के माध्यम से देहरादून के प्रेमनगर निवासी वासु और गढ़ी केंट निवासी सार्थक थापा ने रुद्रपुर उत्तराखंड के एमीनिटी पब्लिक स्कूल से अंडर 19 सी बी एस सी नेशनल स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट खेलते हुए टीम को फाइनल मैच मे सिल्वर मैडल दिलाया, बड़े हर्ष की बात है वासु ने स्टॉपर की भूमिका और सार्थक थापा ने फॉरवर्ड की भूमिका मे बेहतरीन खेलते हुवे टीम को फाइनल…
ऊर्जा कप T20 : सीएमओ इलेवन एवं दून पुलिस ने हासिल की जीत
देहरादून। चौथे ऊर्जा कप T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएमओ इलेवन ने यूके हेल्थ इलेवन को दो विकेट से हराया। दूसरे रोमांचक मैच में दून पुलिस ने आईएमए को दो रन से पटकनी दी। तनुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में मंगलवार को यूके हेल्थ इलेवन व सीएमओ इलेवन के बीच पहला मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूके हेल्थ इलेवन ने 13.1 ओवर में 79 रन बनाए। बल्लेबाजी में संतोष ने 11, विनोद पंवार ने 13 व राव ने 26 रन का योगदान दिया। सीएमओ इलेवन के लिए श्यामपाल ने चार व धर्मेंद गुसाईं ने तीन विकेट लिए। सीएमओ इलेवन ने…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम की घोषणा
खेल कोना : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव | बता दें कि सूर्यकुमार यादव लगातार टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में परफॉर्म कर रहे हैं और साल 2022 से लेकर अभी तक लगातार रन बना रहे हैं| हालांकि, वह टेस्ट टीम में डेब्यू नहीं कर पाए हैं | अगर उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट का रिकॉर्ड देखें तो वह बेहतर भी है |…
टेनिस को अलविदा कहा सानिया मिर्जा ने , जानिए खबर
खेल कोना | सानिया मिर्जा अगले महीने दुबई मास्टर्स के बाद रिटायरमेंट लेने वाली हैं| सानिया ने अपने करियर के अंतिम ग्रैंड स्लैम 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा है | इस पोस्ट में सानिया ने खेल में अपनी लंबी यात्रा के बारे में बताया है | हालांकि, सानिया पहले ही अपनी रिटायरमेंट के बारे में बता चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने इमोशनल पोस्ट लिखकर अपने फैन्स को भी भावुक कर दिया है | 36 साल की सानिया मिर्जा ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद अपने बेटे के साथ अधिक वक्त बिताना चाहेंगी…
11वीं नेशनल पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी
देहरादून | पैरालिम्पिक वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 3 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक तमिलनाडु में 11वी नेशनल पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होना है। प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष और महिला दोनों वर्गो में होनी है। राज्य पैराओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड की सचिव अमिता ने बताया कि इस चैंपियनशिप हेतु राज्य के पैरा वॉलीबॉल खिलाड़ी ( जिन जिन खिलाडीयो ने राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया है ) इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु अपनी एंट्री जिला एसोसिएशन के माध्यम से 18 जनवरी तक राज्य पैरालिम्पिक एसोसिएशन को भेज दे जिससे राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु समय से एंट्री भेजी जा सके।…
खेल : राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी झाझरा में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन
देहरादून। राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स अकादमी, देहरादून के तत्वावधान में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। फाइनल के विजेता और उपविजेताओं को देहरादून जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विमल डबराल एवम् प्रसिद्ध फुटबॉलर जगमोहन सिंह रावत द्वारा ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण पत्र वितरित किये गये। फाइनल के परिणाम इस प्रकार रहे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग में एक.के.शटलर्स के श्रेष्ठ रावत विजेता तथा एन.एस.बैडमिंटन के अनमोल सिंह उपविजेता रहे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका…






























