IPL-2020 : तीन नए शहर होगे सकते है शामिल , जानिए खबर
खेल कोना | आईपीएल 2020 में नई टीमों को जुड़ने के बारे में विचार हो सकता है | आईपीएल में तीन नए शहर मैच स्थल के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। आठ फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने मंगलवार को बीसीसीआई मुख्यालय में बोर्ड के नए पदाधिकारियों से मुलाकात की और जो तीन शहर मैच स्थल के रूप में इसमें शामिल हो सकते हैं उनमें लखनऊ, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के नाम शामिल हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार किंग्स इलेवन पंजाब लखनऊ को अपना दूसरा घर बना सकती है तो वहीं राजस्थान अहमदाबाद से गुवाहाटी जाना चाहती है। तिरुवनंतपुरम…
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन पर लगा बैन
बांग्लादेश के ऑलराउंडर क्रिकेटर और टेस्ट-टी20 के कप्तान शाकिब अल हसन पर आईसीसी ने दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। अब शाकिब अगले दो साल तक किसी भी तरह की क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। शाकिब ने आईसीसी ऐंटी करप्शन कोड की अवहेलना संबंधी तीन आरोपों को स्वीकार कर लिया। शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है। इस निलंबित बैन के चलते अब शाकिब अगले 12 महीने बाद ही क्रिकेट में वापसी करने के योग्य हो जाएंगे। इस बैन के बाद यह भी साफ हो गया…
रांची टेस्ट में विराट होंगे विराट कोहली
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच आज से भारतीय टीम खेलेगी। विराट की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया पहले ही सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। इस मैच में विराट कोहली की नजर कुछ रेकॉर्ड्स पर लगी होगी। जिनमे वह राहुल द्रविड़ एव सचिन से आगे निकल सकते है
मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई बहुत बुरा : रोहित शर्मा
मुम्बई | हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा है कि मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई बहुत बुरा है। मुंबई का यह हिस्सा थोड़ा बहुत हरा-भरा है और यहां के तापमान में हल्का अंतर रहता है, इसका कारण आरे कॉलोनी है। रोहित ने ट्वीट कर पेड़ों की कटाई की विरोध की। रोहित ने लिखा, ‘इस खबर में भले ही कुछ ज्यादा क्यों न हो, लेकिन पेड़ों की कटाई काफी बुरी है। मुंबई का यह हिस्सा हरा-भरा रहता है और यहां के तापमान में भी हल्की सी…
अध्यक्ष पद से पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने दिया इस्तीफा
खेल कोना |क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अध्यक्ष पद से पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने इस्तीफा दे दिया। हितों के टकराव के मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स अधिकारी डीके जैन ने सीएसी को हितों के टकराव के मामले में नोटिस भेजा था। जानकारी हो कि कपिल ने नोटिस मिलने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया उनसे पहले सीएसी की सदस्य शांता रंगास्वामी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। जैन ने समिति के सदस्यों से 10 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। कपिल देव ने प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय और बोर्ड…
ऋषभ पंत के लिए खतरे की घण्टी, जानिए खबर
वेस्ट इंडीज दौरे पर की गई गलतियों को दोहराते रहेंगे तो ऋषभ पन्त को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के वेस्ट इंडीज दौरे निराशजनक रहा। वह एक एकदिवसीय मुकाबले में पहली गेंद पर आउट हो गए थे।मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा, हम इस बार उन्हें छोड़ रहे हैं। वह त्रिनिदाद में पहली गेंद पर जिस तरह का शॉट खेल कर आउट हुए थे अगर इसे दोहराते हैं तो उन्हें इसके बारे में बताया जाएगा। कौशल हो या ना हो आपको इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। शास्त्री ने एक इंटरव्यू…
एशिया कप : भारत ने हराया पाकिस्तान को
नई दिल्ली | अंडर-19 टीम ने आज भारतीय क्रिकेट के लिए एक बेहद खास मौका दिया , U 19 टीम इंडिया खेले गए मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को 60 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया है । यही नही दूसरी ओर, इस हार से पाकिस्तान की टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है । पहले बल्लेबाजी करते हुुुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 305 रन बनाए जवाब में पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और 245 रन पर ढेर हो…
टेस्ट में कोहली बने विराट , जानिये खबर
वेस्टइंडीज को भारत ने दो टेस्ट की सीरीज में 2-0 से हराने के बाद बतौर कप्तान विराट कोहली की यह 28वीं जीत है। विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बन गए है । पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए कोहली ने यह करिश्मा कर दिखाया है धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 27 टेस्ट जीती थी। इसी कड़ी में सौरव गांगुली तीसरे स्थान पर हैं सौरभ के नेतृत्व में टीम इंडिया को 21 जीत मिली थी। कोहली ने धोनी को सिर्फ 48 टेस्ट में ही पीछे छोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 28…
यशस्विनी ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 9वीं शूटर बनी, जानिए खबर
ब्राजील में आईएसएसफ वर्ल्ड कप में भारतीय महिला शूटर यशस्विनी सिंह देसवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता है । उन्होंने फाइनल में 2004 की ओलिंपिक चैम्पियन यूक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को हराया। यशस्विनी इस स्वर्ण के साथ ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाली देश की 9वीं शूटर बन गईं। इससे पहले अंजुम मौद्गिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, दिव्यांश सिंह, राही सरनोबत, संजीव राजपूत और मनु भाकर ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया था। भारत इस वर्ल्ड कप में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। यशस्विनी से…
दुर्घटना में एक पैर गवाया और अब देश को गर्व कराया , जानिये खबर
दिल में चाहत हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं प्रतीत होता एक कठिन मेहनत के दम पर आप कुछ भी हासिल कर सकते है जी हां ऐसा ही कुछ कर दिखाया है भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने | भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी जोशी ने पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता जो की अब तक ऐसा कोई कारनामा नहीं कर पाया | मानसी जोशी ने जीतने के बाद कहा कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैच जीतने के बाद जोशी ने कहा, “मैंने बहुत कठिन ट्रेनिंग की है…मैंने एक दिन में…






























