अभिनव बिंद्रा बने ब्लू क्रॉस सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय
नई दिल्ली | दिग्गज निशानेबाजों में एक अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है | भारत के एकमात्र ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को शुक्रवार को निशानेबाजी का यह शीर्ष सम्मान दिया गया। वह आईएसएसएफ ब्लू क्रॉस सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी की शीर्ष संस्था आईएसएसएफ की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान ब्लू क्रॉस है और 36 वर्षीय बिंद्रा पहले भारतीय शूटर हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। यह अवॉर्ड निशानेबाजी के खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। बिंद्रा ने कहा, ‘आईएसएसएफ…
बारिश के कारण रद्द हुआ भारत का अभ्यास मैच
सिडनी | भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के बीच बुधवार को यहां शुरू होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। सिडनी में मंगलवार रात को ही बारिश शुरू हो गई थी और लगभग पूरे दिन बारिश होने के कारण मैदान काफी गीला हो गया। लगातार बारिश के कारण खिलाड़ी मैदान से दूर रहे और मौसम लगातार खराब ही रहा। स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे बारिश कुछ देर के लिए रुकी और मैदानकर्मियों ने पिच और आउटफील्ड को तैयार करने की कोशिश की। इसके बाद दोबारा…
9 क्रिकेट खेल प्रेमियों ने गवई अपनी जान
नई दिल्ली | टीम इंडिया न्यू जीलैंड के खिलाफ नागपुर में 23 साल पहले साल 1995 में आज ही (26 नवबंर) के दिन में 5वां वनडे इंटरनैशनल मैच खेल रही थी। स्टेडियम में भारी तादाद में दर्शक मैच का लुत्फ लेने पहुंचे थे। विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच की एक पारी पूरी हो चुकी थी और लंच ब्रेक चल रहा था। मैच में ब्रेक टाइम के दौरान दर्शक अपनी जगह बदल रहे थे। इस बीच स्टेडियम में एक दुखद घटना घट गई। स्टेडियम के ईस्ट स्टैंड का एक हिस्सा ढह गया। ईस्ट स्टैंड के…
समीर वर्मा ने जीता सिंगल्स का खिताब, जानिए खबर
नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री में भारत के स्टार शटलर समीर वर्मा को सैयद मोदी सिगल्स का खिताब अपने नाम किया। समीर ने लगातारी दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने चीन के लु गुआंग्झु को 16-21, 21-19, 21-14 से हराया। उन्होंने पिछले साल बी साई प्रणीत को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था और अब उन्होंने इस साल भी यह खिताब बरकरार रखा है। हालांकि, ओलिंपिक मेडल विनर साइना नेहवाल महिला वर्ग का ताज दोबारा हासिल नहीं कर सकीं। उन्हें चीन की हान यू के खिलाफ उन्हें 18-21, 8-21 से हार का…
छठे गोल्ड के लिए तैयार हैं मेरी कॉम
नई दिल्ली | 18 सिंतबर 2010 में ब्रिजटाउन बारबाडोस में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में मेरी कॉम दिखाई दी थीं। यहां उन्होंने लाइट फ्लाइवेट (48kg) में रोमानिया की स्टेलुटा दुता को हराकर अपना 5वां वर्ल्ड क्राउन अपने नाम किया था। इस दौरान वह 3 बच्चों की मां बन चुकी हैं। इसके बावजूद वह आज भी अपने फैन्स के लिए ‘शानदार मेरी’ हैं। जिसके बाद परिस्थितियों ने करवट ली और मेरी 8 साल के गैप के बाद वापस वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में लौटी हैं।अगर आज मेरी कॉम ने एक बार फिर यहां गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया, तो अपने फैन्स…
महिला वर्ल्ड टी20: भारत पहली बार फाइनल में एंट्री के इरादों से उतरेगा
भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेगी जहां उसका इरादा जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाना होगा। मुकाबला नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक हर मैच में एकतरफा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने उस इंग्लैंड की चुनौती होगी, जिसने एक साल पहले भारत को वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से रोका था। भारत अगर जीतता है तो वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा। इस विश्व कप में हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन ज्यादा…
वर्ल्ड बॉक्सिंग: एमसी मैरी कॉम का 7वां पदक पक्का
नई दिल्ली | भारत की सुपरस्टार और पांच बार की चैंपियन एमसी मैरी कॉम (48 किग्रा) ने मंगलवार को यहां चल रही 10वीं एआईबीए महिला विश्व चैंपियनिशप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर 7वां पदक पक्का कर लिया। पांच बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने दिन की शुरुआत चीन की यू वु पर 5-0 (30-27, 29-28, 30-27, 29-28, 30-27) की शानदार जीत से की है युवा मुक्केबाज मनीषा मौन (54 किग्रा) को हालांकि 2016 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता स्टोयका पैट्रोवा से 1 –4 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। अब वह गुरुवार को उत्तर कोरिया की हयांग मि…
भारत और पाकिस्तान आज फिर होंगे आमने सामने, जानिए खबर
महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती होंगी जबर्दस्त फॉर्म में चल रहीं हरमनप्रीत कौर। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे शुरू होगा। क्रिकेट के जानकार भारतीय टीम का पलड़ा भारी मान रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में हरमन ने धमाकेदार सेंचुरी से खलबली मचा दी है। आंकड़े भी भारत के पक्ष में हैं। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें अब तक 10 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें 8 बार भारत ने तो 2 बार पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है।…
बजरंग पूनिया बने दुनिया के नंबर एक पहलवान
नई दिल्ली | भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शनिवार को 65 किग्रा वर्ग में इस सत्र में 5 पदक जीतने वाले 24 साल के बजरंग UWW की सूची में 96 अंक के साथ रैंकिंग तालिका में शीर्ष पर चल रहे हैं। बजरंग के लिए यह सत्र शानदार रहा और वह बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में वरीयता पाने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान रहे थे। इस साल उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। बजरंग ने दूसरे स्थान पर मौजूद क्यूबा के एलेजांद्रो एनरिक व्लाडेस टोबियर पर मजबूत बढ़त बना रखी है…
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सचिन तेंडुलकर ने पृथ्वी को दी महत्वपूर्ण टिप्स
मुंबई | वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच (राजकोट टेस्ट) में शतक जड़ने वाले युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी साव चोट से उबर चुके हैं। जानकारी हो कि देवधर ट्रोफी के दौरान पृथ्वी साव को कोहनी में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें रणजी ट्रोफी के पहले मैच से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस तैयारी में उनकी मदद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो साव मुंबई के एमआईजी क्रिकेट क्लब के मैदान पर सचिन तेंडुलकर के साथ प्रैक्टिस करते देखे गए। सूत्रों ने बताया कि…






























