दशहरे पर रावण दहन शाम 6 बजकर पांच मिनट पर
देहरादून। पिछले 71वें साल से दून में दशहरा महोत्सव का आयोजन कर रही दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी दून में इस बार भी दशहरा पर्व पर प्रदेश की राजधानी देहरादून में धूमधाम से शोभायात्रा निकालेगी। देहरादून के परेड मैदान में शाम 5 बजे लंका दहन के बाद 6 बजकर पांच मिनट पर रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया जाएगा। बुधवार को दून के बंजारा रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि इस बार भी दून में दशहरा महोत्सव हर वर्ष की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने…
राज्यपाल ने 101 कन्याओं का पूजन कर अपने हाथों से भोजन परोसा
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। राज्यपाल ने राजभवन में आमंत्रित 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। इस अवसर पर दुर्गा पूजन की बधाई देते हुए राज्यपाल मौर्य ने बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संकल्प एक पवित्र मंत्र की भांति हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का कितना बड़ा महत्व है यह हमें दुर्गा…
नगर निकाय चुनावः पत्र बिक्री, प्राप्ति, जांच व चुनाव चिन्ह आवंटन को स्थल हुए निर्धारित
देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि नगर निकायों के सामान्य निर्वाचन 2018 हेतु नाम निर्देशन-पत्रों की बिक्री, प्राप्ति, जांच के साथ ही प्रतीक चिन्ह आवंटन हेतु स्थल निर्धारित किये गये हैं, जिनमें नगर निगम देहरादून, नगर प्रमुख पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड हेतु निर्धारित स्थान नगर निगम कार्यालय में (पुराना भवन) कक्ष संख्या 7, सभासद पद हेतु वार्ड संख्या 1 से 15 तक निर्धारित स्थान नया भवन नगर निगम देहरादून कक्ष संख्या 1, वार्ड संख्या 16 से 30 तक निर्धारित स्थान नया भवन नगर निगम कक्ष संख्या 2, वार्ड संख्या 31 से 45 तक निर्धारित स्थान…
व्यंग्यः हर मानुष को पता चल गया है कि मीटू क्या है….
ये मीटू-मीटू क्या है, ये मीटू-मीटू। अब तो हर-हर मानुष को पता चल गया है कि मीटू क्या है और जो एक वायरस की तरह फैल रहा है। इस वायरस का डंक सबसे पहले राजनीति की चादर और फिल्म इंडस्ट्री के तकिये पर पड़ा है। खुलेआम चर्चा चल रहा है कि इसने तब मेरे साथ ये किया और उसने अब मेरे साथ वो किया। वर्तमान में तो यह वायरस हाई क्लास के चश्मे के शीशों को ही कुरेद रहा है और आगे क्या होगा, वो मीटू वायरस के आतंक पर निर्भर करता है। खैर, अपनी नजरों को सातों आसमानों पर…
वित्त आयोग की बैठक में अहम निर्णय , जानिए खबर
देहरादून | 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में वित्त आयोग की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व राज्य के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त भी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने अपने स्वागत सम्बोधन में वित आयोग से राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत विशेष सहायता, राज्य की आपदा संवेदनशीलता, पेयजल व अन्य परियोजनाओं की अधिक लागत, राज्य सरकार के जल संरक्षण कार्यक्रमो, राज्य का ईको सर्विसेज व कार्बन क्रेडिट में योगदान, राजस्व डेफिसिट ग्रान्टस की हानि व 14वे वित्त…
दशहरा को लेकर डीएम व एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सम्बन्धित जनपदीय विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों और सदस्यों के साथ आगामी 19 अक्टूबर को परेड ग्राउण्ड में भव्य तरीके से आयोजित किये जाने वाले दशहरा उत्सव और शोभा यात्रा की पूर्व सुमुचित व्यवस्था और प्रबन्धन को लेकर परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों ने बन्नू बिरादरी के अध्यक्ष हरीश विरमानी और दशहरा प्रबन्धन कमेटी से जुड़े सदस्यों के साथ दशहरे के त्यौहार के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सकुशल से आयोजित करने को लेकर…
उत्तराखंड : निकाय चुनाव का मतदान 18 नवंबर को
राज्य में निर्वाचन आयोग ने लागू की आचार संहिता देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव 18 नवंबर को होंगे। प्रदेश में 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 38 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न होंगे। तीन निकायों में आरक्षण लागू न होने के कारण 92 निकाय में से केवल 84 निकाय में ही चुनाव संपन्न किए जाएंगे। साथ ही अधिसूचना भी जारी कर दी है। सरकार ने निकाय चुनाव का जो प्रस्ताव तैयार किया है, उस पर आयोग पहले ही सहमति जता चुका है। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में निकाय…
व्यंग्यः कितना दर्द दिया मीटू के टीटू ने…..!
कितना सच्चा है मेरा मीटू और कितना दर्द दिया मुझे मीटू के टीटू ने। किसी को क्या पता था कि आज से 5 साल पहले, 10 साल पहले या 20 साल पहले मेरे साथ क्या हुआ, जो मुझे मीटू का दामन थामना पड़ा। जरूरी तो नहीं है कि 20 साल पहले किया गया उत्पीड़न वर्तमान में सामने लाया जाय। उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति का व्यवहार, विचार, चरित्र और चाल-चलन 20 साल पहले कैसा था और अब कैसा है। सोचने की बात यह भी है कि मीटू की बात करने वाली 20 साल पहले कैसी थी और अब कैसी है। क्या…
टिहरी गढ़वाल के बंगसील स्कूल में सफाई अभियान की अनोखी पहल
टिहरी गढ़वाल | टिहरी गढ़वाल के ग्राम बंगसील गांव के निवासी आशीष गौड़ और देहरादून के बद्री विशाल तोमर ने रा०ई०का० बंगसील स्कूल से शुरुआत करते हुए सफाई का अनोखा अभियान चलाया | हम सब बच्चों का यही है नारा स्वच्छ रहे स्कूल हमारा के नारो से इस अभियान का सृजन हुआ | इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 कक्षा तक के बच्चे जोड़े जाते है , जो महीने के प्रत्येक 15 तारीख को अपने स्कूल के आंगन की सफाई करेंगे। और इन विद्यार्थियों को प्रत्येक साल 26 जनवरी और 15 अगस्त को प्रधानाचार्य जी के हाथों से सम्मानित…
गडकरी, एम्स डायरेक्टर समेत आठ लोगों के खिलाफ मातृसदन दर्ज कराएगा हत्या का मुकदमा
हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की हत्या में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ऋषिकेश एम्स के डायरेक्टर और एक अन्य डॉक्टर समेत आठ पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश थाने में पुलिस को तहरीर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एम्स की गतिविधियों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए हाईकोर्ट की निगरानी में स्वामी सानंद की हत्या की जांच एसआइटी के ईमानदार अफसरों से कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर एम्स ऋषिकेश मातृसदन पर मुकदमा दर्ज कराता है तो उसका स्वागत किया जाएगा, क्योंकि उसके मुकदमे के माध्यम से…





























