केदारनाथ धाम : छः लाख पचास हजार से अधिक श्रद्धालु टेक चुके हैं मत्था
रुद्रप्रयाग। बारिश का सिलसिला थमने के बाद केदारनाथ की दूसरे चरण की यात्रा शुरू हो गयी है। विगत दस सितम्बर से भोले के दरबार में तीर्थयात्रियों की आमद बढ़ती जा रही है, जहां पहले बारिश के कारण कम तीर्थयात्री ही बाबा के दरबार पर पहुंच रहे थे, वहीं अब हर दिन एक हजार के करीब तीर्थयात्री बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। हेली सेवाओं के आने के बाद से केदारघाटी में यात्रियों की आवाजाही बढ़ी है। केदारघाटी में मौसम के करवट बदलते ही यात्रा भी परवान चढ़ने लगी है। सुबह के समय घाटी में चटक धूप खिल रही है,…
गणेश महोत्सव में सीएम हुए सम्मिलित
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरूवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल पाॅलिगन टाॅवर में आयोजित गणेश महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की, तथा प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें भी दी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा है। भगवान श्री गणेश देवों के देव व रिद्धी सिद्धि देने वाले है । सनातन धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य का शुभारम्भ गणेश वन्दना से ही आरम्भ होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक व सामाजिक सद्भाव के साथ ही आपसी एकता को भी बढ़ावा देने में…
शिक्षा देश व समाज के विकास की आधारशिला : सीएम
मुनिकीरेती/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्णानन्द डिग्री काॅलेज मुनिकीरेती जनपद टिहरी में स्वामी पूर्णानंद डिग्री काॅलेज आॅफ टेक्निकल एजुकेशन के नवीन परिसर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शिक्षा देश व समाज के विकास की आधारशिला है। विकसित देशों ने विकास के लिये सर्वप्रथम शिक्षा पर ही अपना ध्यान केन्द्रित किया है। हमने भी शिक्षा को ही प्राथमिकता दी है। क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास आधुनिक तकनीकि का शिक्षा में अधिक से अधिक समावेश करना है। प्रदेश में छात्रों की तकनीकि दक्षता के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आई.टी.आई….
हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाए जाने की तैयारी, जानिए खबर
देहरादून। देश में पहली बार हाथियों पर रेडियो कॉलर लगाए जाने की तैयारी है। यह रेडियो कॉलर भी साधारण नहीं, बल्कि अत्याधुनिक होंगे। जिस हाथी पर यह रेडियो कॉलर लगा होगा, उसके आबादी क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर होने पर संकेत मिल जाएगा। ताकि वन विभाग किसी अनहोनी से पहले ही हाथियों को वापस जंगल में खदेड़ सकें। भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक ने बताया कि देश के करीब 10 राज्यों में 30 हजार से अधिक हाथियों का प्राकृतिक वासस्थल है। ऐसे में मानव-वन्यजीव संघर्ष निरंतर बढ़ रहा है। कई दफा हाथी आबादी में घुसकर जान-माल को नुकसान…
पौड़ी में फिजीशियन की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का आभार , जानिए खबर
वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ.अमित रौतेला का हल्द्वानी से जिला चिकित्सालय पौड़ी स्थानान्तरित किये जाने पर पौड़ी के विधायक मुकेश कोली ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। पौड़ी में स्थानीय जनता द्वारा लम्बे समय से वरिष्ठ फिजीशियन की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक श्री मुकेश कोली के अनुरोध पर जनहित में जिला चिकित्सालय पौड़ी में एक वरिष्ठ फिजीशियन को नियुक्त करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये। स्वास्थ्य विभाग ने जनहित में डाॅ. अमित रौतेला का स्थानान्तरण हल्द्वानी से पौड़ी किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना…
राज्य कैबिनेट बैठक : 11 इंटरमीडिएट कॉलेज का विलय करने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी
कीड़ा जड़ी के दोहन और बिक्री के लिए नीति के प्रस्ताव को मंजूरी देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कीड़ा जड़ी के दोहन और बिक्री के लिए नीति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही महिला कर्मियों की रात्रि ड्यूटी पर लगे प्रतिबंध को हटाया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही मंजूरी दी गई। बैठक में एक ही परिसर या 100 मीटर के भीतर संचालित 11 इंटरमीडिएट कॉलेज का विलय करने के प्रस्ताव…
सबसे अधिक बिकने वाले जियोफोन पर उठायें व्हाट्सएप का आनंद
देहरादून। पहली बार, व्हाट्सएप समूचे भारत में जियोफोन के लिये उपलब्ध होगा। व्हाट्सएप ने जियोफोन के लिये अपने प्राइवेट मैसेजिंग एप का एक नया वर्जन बनाया है। जियो फोन का संचालन केएआइओएस आॅपरेटिंग सिस्टम पर होता है। फीचर फोन पर व्हाट्सएप के आ जाने से लोगों को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों से बातचीत करने का एक आसान, भरोसेमंद और सुरक्षित साधन मिलेगा। नये एप द्वारा व्हाट्सएप की सर्वश्रेष्ठ खूबियों की पेशकश की जाती है, जिनमें तेज और भरोसेमंद मैसेजिंग एवं सभी एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड में तस्वीरें एवं वीडियोज भेजने की योग्यता शामिल हैं। इसके साथ ही कीपैड पर बस कुछ टैप्स…
उत्तराखंड : वरदान साबित हुई रिटायर्ड डाक्टर दम्पत्ति के लिए सीएम एप
तीन साल से अटके वेतन व पेंशन का हुआ भुगतान देहरादून | डाॅ. केपी जोशी सीनियर फिजीशियन जून 2015 को बेस अस्पताल श्रीनगर से रिटायर हुए थे। सिस्टम की पेचिदगियों के कारण लगभग तीन वर्ष बीत जाने पर भी डाॅ. जोशी को पेंशन तो दूर उनकी बची हुई 21 महीने की तनख्वाह भी नहीं मिल पाई थी। इसके लिए डाॅ. जोशी ने श्रीनगर बेस अस्पताल, स्वास्थ्य निदेशालय व शासन सभी जगह अर्जियां लगाई और पेंशन शुरू करने व बची हुई तनख्वाह दिलाने की गुजारिश की। परंतु तीन साल के लम्बे वक्त में उन्हें निराशा ही हाथ लगी। तभी उन्हें किसी…
गणेशोत्सव का 13 सितंबर को होगा धूमधाम से स्वागत
देहरादून। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए द्रोणनगरी में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर में 13 सितंबर को गणेशोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ होगा। कई स्थानों और मंदिरों में उत्सव के लिए पांडाल सजने लगे हैं। साथ ही समुदायिक स्थलों पर भी गणेश उत्सव की धूम शुरू हो गई है। भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारे और शोभायात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों से चल रही है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश कहीं दो, कहीं पांच तो कहीं दस दिनों के लिए विराजेंगे। इस दौरान पॉलिथीन उन्मूलन से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही इस बार इको फ्रेंडली…
जीएसटी रिटर्न के आधार पर ऋण देने की शुरुआत, जानिए ख़बर
देहरादून। आईसीआईसीआई बैंक ने एक नई कार्यकारी पूंजी की सुविधा शुरू करने का एलान किया है। इस सुविधा के तहत एमएसएमई (माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम) अपने जीएसटी रिटर्न में दर्ज कारोबार के आधार पर ओवरड्राफ्ट (ओडी) प्राप्त कर सकते हैं। ‘जीएसटी बिजनेस लोन‘ नामक यह सुविधा किसी भी एमएसएमई के लिए उपलब्ध है, और ऐसे उद्यमी जो आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक नहीं हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत 1 करोड़ रुपये तक का ऋण हासिल किया जा सकता है। यह सुविधा त्वरित ओवरड्राफ्ट का लाभ उठाने की बेहतर सुविधा प्रदान करती है,…






























