हिमालय का संरक्षण मानव जीवन के लिए आवश्यकः सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि हिमालय हमारे जीवन के सरोकारों से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। हमारी संस्कृति भी हिमालय से प्रभावित है। मानव जीवन के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। हिमालय पवित्रता का भी प्रतीक है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गंगा की परिकल्पना बिना हिमालय के नहीं हो सकती है। हिमालय अपनी नदियों और जलवायु से पूरे भारत को…
अनुराधा पौड़वाल ने उत्तराखंड राज्य की फिल्म नीति का किया प्रशंसा, जानिए खबर
देहरादून | सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौड़वाल के उत्तराखण्ड आगमन उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस.चौहान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किये । इस अवसर पर चौहान ने अनुराधा पौड़वाल से फिल्म नीति एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। साथ ही आगामी अक्टूबर, 2018 माह में आयोजित होने वाले निवेश सम्मेलन हेतु आमंत्रित भी किया। चौहान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में निवेश हेतु एक वृहद स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में निवेशको को आमंत्रित किया जा रहा है। फिल्म निर्माता एवं निर्देशकों को भी इसी कड़ी में आमंत्रित किया जा…
उत्तराखंड के विकास की तीव्रता बनेगी ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट’
देहरादून | उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा फिल्म शूटिंग ,पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रो में निवेश के लिए ‘डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड इंवेस्टर्स समिट’ का आयोजन राज्य के विकास में एक मिल का पत्थर साबित होगा। गौरतलब है आगामी 7 व 8 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी में विशाल इंवेस्टर समिट (निवेशक सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जायेगा। उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है और निवेश के लिए अपार सम्भावनाओ के साथ ही जैव विविधता भी पर्यटको को आकर्षित करती है। यही नहीं गंगा, पाताल भुवनेश्वर, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री एवं यमनोत्री हमारे…
हरितालिका तीज उत्सव 9 सितंबर को , जानिए खबर
देहरादून। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी द्वारा तीज उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 सितंबर को होगा। यह जीवन की खुशहाली एवं पति के सौभाग्य कल्याण के साथ-साथ परिवार में सुख शांति हेतु हिंन्दु नारियों द्वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पर्व है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी की अध्यक्ष मीनू आले ने कहा कि तीज उत्सव कमेटी विगत कई वर्षो से इस उत्सव को मनाती आ रही है। इस वर्ष भी हाग्रो स्वाभिमान के तत्वाधान में गोरखाली महिला हरितालिका तीज कमेटी 9 सितंबर रविवार को महेंन्द्र…
सीएम ने ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ पुस्तिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा वर्क एजुकेशन को विद्यालयी शिक्षा तथा डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराने हेतु तैयार की गयी पुस्तिका ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश विश्वविद्यालयों, राज्य एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के संयुक्त प्रयासों से तैयार ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ अभियान कार्यक्रम के लिए बधाई दी। शिक्षा, कार्य व अनुभव के माध्यम से बेहतर ढंग से प्राप्त की जा सकती है। भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति, प्रयोग व कार्य-अनुभवों पर…
फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन को स्वरोजगार से जोड़े, जानिए खबर
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर की ओर से संचालित की जा रही सामुदायिक विकास योजना के कार्यक्रमों को लेकर एडवाइजरी वर्किग कमेटी की बैठक हुई। जिसमें योजना से जुड़े विभिन्न पक्षों पर विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि सामुदायिक विकास योजना ग्रामीण युवा बेरोजगारों के लिए विशेष रूप से काफी लाभकारी है। राजकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एसए सिद्धिकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्यान्न, खादी ग्रामोद्योग सहित अन्य विभागों के विषय विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। प्राविधिक शिक्षा के उपनिदेशक एसके वर्मा ने सामुदायिक विकास योजना के अंतर्गत संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे…
पोषण अभियान का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी. प्रेक्षागृह, सर्वे चैक देहरादून में आई.सी.डी.एस. विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला व पोषण अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर व पोषण गीत का विमोचन किया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय पोषण मिशन का उद्देश्य ठिगनापन, अल्पपोषण दूर करना व छोटे बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया को कम करना है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और तीन साल के कम आयु के बच्चों को शामिल किया जाएगा।…
इश्योरेंस कम्पनी को 10 लाख ब्याज भुगतान का आदेश
वाहन ट्रांसफर की सूचना न देने के आधार पर बीमा क्लेम न देने को माना गलत देहरादून। जिला उपभोक्ता फोरम ने वाहन चोरी के बीमा क्लेम को बीमा कम्पनी को वाहन ट्रांसफर की सूचना न देने के आधार पर खारिज करना गलत मानते हुये बीमा कम्पनी को उपभोक्ता को 10 लाख 15 हजार का भुगतान का आदेश दिया है। इसमें 10 हजार रूपये मानसिक क्षतिपूर्ति तथा 5 हजार रू. बाद व्यय भी शामिल है। इसके अतिरिक्त बीमा कम्पनी को 7 प्रतिशत वार्षिक की दर से वाद दायर करने से भुगतान की तिथि तक का ब्याज भी भुगतान करने को…
दो साल से मनरेगा का भुगतान न होने पर महिला ने जताया दुख
रुद्रप्रयाग। राजकीय इण्टर काॅलेज लदोली में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस एवं बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। तहसील दिवस एवं शिविर में फरियादियों ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, आवास, पेंशन, बंदर व सुअर की समस्या से सम्बन्धित 63 शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से 37 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि,, खाद्य, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य आदि विभागों ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एव आपूर्ति विभाग की उज्जवला योजना के तहत 17 गरीब परिवारों को…
किसानों की आय समेकित सहकारी विकास परियोजना से होगी दोगुनी
राज्य के 50 हजार किसानों को होगा फायदाः सीएम देहरादून। समेकित सहकारी विकास परियोजना किसानों की आय दोगुनी करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे राज्य के 50 हजार किसानों को फायदा होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहयोग से 3632 करोड़ रूपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना को प्रदेश में लाया जा रहा है। एनसीडीसी द्वारा वित पोषित इस योजना में 80 प्रतिशत ऋण के रूप में जबकि 20 प्रतिशत अनुदान के रूप में होगा। इसमें काॅपरेटिव व कार्पोरेट में समन्वय पर भी बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने…






























