दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर जुल्म, जानिए खबर
रुद्रपुर। पांच लाख रूपए और दहेज मांग पूरा न करने पर ससुरालियों द्वारा महिला पर निरंतर जुल्म ढाए गये। उससे निरन्तर मारपीट की गयी। गर्भवती अवस्था में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं उसे जहर देकर भी मारने की कोशिश की गयी साथ ही उसके हाथ की नस भी काट दी गयी। विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। विवाहिता का कहना है कि उसका विवाह 19 फरवरी 2012 को बिलासपुर निवासी पवनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह से हुआ था। विवाह के समय परिजनों ने सामर्थ्य के अनुरूप दान दहेज दिया लेकिन…
मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर शिकायत, और मिली जी.पी.एफ. की धनराशि
देहरादून | नारायणबगड़ जनपद चमोली निवासी जयबीर सिंह नवम्बर 2016 को कर्णप्रयाग तहसील से राजस्व उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो गये थे। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा उनके जीपीएफ का बकाया भुगतान नहीं किया गया था। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता जयबीर सिंह द्वारा कई बार विभाग से अनुरोध भी किया गया। जीपीएफ का भुगतान न होने पर जयबीर सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर की। शिकायत प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजस्व विभाग को उक्त शिकायत के समाधान के निर्देश दिये। निर्देर्शों के अनुपालन में राजस्व विभाग द्वारा शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान किया गया। शिकायतकर्ता जयबीर सिंह को…
देहरादून के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का संचालन एवं देख-रेख का कार्य आईएफएलएस को, जानिए ख़बर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को रायपुर, देहरादून स्थित राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में देहरादून एरिना का विधिवत शुभारम्भ किया। देहरादून एरिना में निजी-सार्वजनिक भागीदारी के अन्र्तगत राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का संचालन एवं देख-रेख का कार्य अगले 30 वर्षो तक निजी कम्पनी आईएफएलएस द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र तथा खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय की उपस्थिति में खेल विभाग उत्तराखण्ड सरकार तथा निजी कम्पनी आईएफएलएस के बीच यह समझौता किया गया। खेल विभाग एवं आईएफएलएस का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस समझौते को ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा…
उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में काजल व 12वीं में दिव्यांशी रही टॉपर
देहरादून/रामनगर | उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिया। 10वीं में कुल 74.57 प्रतिशत बच्चे और 12वीं में 78.97 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदेश में 1 लाख 30 हजार 94 बच्चों से दसवीं और एक लाख 46 हजार 166 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति आरके कुंवर ने रिजल्ट घोषित किए। 10वीं में ऊधमसिंहनगर के राणा प्रताप इंटर कॉलेज की छात्रा काजल प्रजापति टॉपर रहीं। काजल ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तराखण्ड बोर्ड में टॉप किया है। 12 वीं में 78.97 फीसदी…
परीक्षा परिणाम में असफल विद्यार्थी न हो निराश, सफल विद्यार्थियों को बधाई : त्रिवेंद्र सिंह रावत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् द्वारा शनिवार को जारी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट एवं सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सफल छात्र छात्राओं, उनके गुरूजनों और अभिभावकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश की युवा शक्ति अपनी योग्यता, प्रतिभा, कड़ी मेहनत के द्वारा नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी। जिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा में आशानुरूप अच्छे परिणाम नही मिले हैं, उनका भी हौंसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपेक्षानुसार परिणाम प्राप्त न करने वाले विद्यार्थियों को…
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आज आएंगे जानिए ख़बर
उत्तराखंड बोर्ड के 10 और 12वीं के नतीजे आज घोषित किया जाएगा। नतीजे आज सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में सभापति आरके कुंवर परीक्षाफल घोषित करेंगे। बता दें कि, इस बार हाईस्कूल में 146166 तो इंट रमीडिएट में 130094 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बोर्ड पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। रिजल्ट स्टूडेंट्स uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इस साल पांच मार्च से शुरू बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च को समाप्त हुईं थी। इस बार निकाय चुनाव को देखते हुए बोर्ड की परीक्षाएं जल्दी शुरू की गईं थी। आपको बता दें कि…
चार वर्षों में देश आर्थिक, सामाजिक समृद्धि एवं विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री मोदी एवं देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इन चार वर्षों में भारत वर्ष ने आर्थिक, सामाजिक समृद्धि एवं विकास की नई ऊँचाइयों को छुआ है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की मान-प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। देश के चहुमुखी विकास और सभी के कल्याण के लिये मोदी सरकार ने ढेरों कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री का न्यू इण्डिया का विजन देश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिये एक…
हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, यात्रा शुरू
आज सुबह हेमकुंड साहिब के कपाट खुल गए हैं। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो गयी है। सुबह दस बजे कपाट खुले। इसके बाद पहली अरदास शुरू हो गई है। जो बोले सो निहाल के जय घोष के साथ हेमकुंड साहिब के लिए दो हजार सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था गोविंदघाट से गुरुवार को रवाना हुआ था। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जनक सिंह एवं उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने पवित्र स्वरूपा पहनाकर जत्थे को रवाना किया। पहले दिन लगभग पांच हजार तीर्थ यात्री हेमकुंड साहिब पहुंचे हैं। सबसे पहले गुरुद्वारे में अरदास की गई, जिसके बाद सबद…
टिहरी महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने किया योजनाओं का शिलान्यास
टिहरी | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोटी काॅलोनी, टिहरी में तीन दिवसीय ’’टिहरी महोत्सव-2018’’ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष टिहरी झील में ’सी-प्लेन’ उतारने की व्यवस्था की जायेगी, इसके लिये सर्वे हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 करोड़ 95 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। विधानसभा क्षेत्र टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड जाखणीधार के आवासीय भवनों हेतु 01 करोड 57 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। विकासखण्ड जाखणीधार के अनावासीय भवन(कार्यालय भवन) हेतु 01 करोड 08 लाख 55 हजार रूपये के निर्माण कार्य…
शक्ति पम्पस का इस वर्ष वित्तीय लाभ में हुआ बढ़ोत्तरी
देहरादून। भारत के अग्रणी एनर्जी एफीशिएंट स्टेनलेस स्टील और सोलर इंटीग्रेटेड पंप बनाने वाली शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड जो 110 देशो में अपने उत्पादों को निर्यात करती है, ने आज अपने वार्षिक वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने बीते वर्ष के रुपये 431 करोड़ की तुलना में 31 मार्च 2018 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कुल आय रुपये 440 करोड़ दर्ज की गई यानि 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा नेट लाभ में 60 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की जो रुपये 34.84 करोड़ रहा। कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए दिनेश पाटीदार, चेयरमैन…




























