मोक्षदा एकादशी पर जानें पूजा-विधि
हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है. प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं. मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के रुप में जाना जाता है. वर्ष 2017 में मोक्षदा एकादशी 30 नवम्बर को मनाई जाएगी. मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी अनेकों पापों को नष्ट करने वाली है. मोक्षदा एकादशी को दक्षिण भारत में वैकुण्ठ एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के प्रारम्भ होने से पूर्व अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था.पद्मपुराणमें भगवान श्रीकृष्ण धर्मराज युधिष्ठिर से कहते हैं-इस दिन तुलसी की…
अपने सपने संस्था ने ” लेफ्ट टू लेफ्ट” का पालन करने का दिया संदेश
आर्ट प्रतियोगिता में पी टी उषा ग्रुप से अवन्तिका प्रथम,कल्पना चावला ग्रुप से दुर्गा द्वितीय, गौरा देवी ग्रुप से चाँदनी तृतीय स्थान प्राप्त किये देहरादून | अपने सपने संस्था द्वारा सुभाषनगर स्थित अपने प्रांगण में आज दिनांक 28/12/2017 को यातायात नियम का पालन के रूप में ” लेफ्ट टू लेफ्ट ” रूपी आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | आयोजित प्रतियोगिता में संस्था के तीन समूहों के बच्चों ने प्रतिभाग किया | जिसमे कल्पना चावला ग्रुप, पी टी उषा ग्रुप, गौरा देवी ग्रुप ने यातायात का पालन रूपी विषय पर अपनी सोच को कला के माध्यम से प्रदर्शित किये |…
सीएम ने महिला पशुपालको को भेट की गाय
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने रिंग रोड स्थित किसान भवन में डैयरी फैडरेशन के वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए पिछले 09 माह में ठोस प्रयास किये गये हैं। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रदेश के बाहरी राज्यों से गायों की खरीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दुग्ध व्यवसाय के लिए हमेशा अच्छा बाजार मूल्य उपलब्ध रहता है। यह ऐसा उत्पाद है, जिसकी आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अधिक दुग्ध उत्पादन से जहां किसानों की अच्छी…
चमोली में भूकम्प के झटके …
देहरादून | आज एक बार फिर उत्तराखंड में भूकम्प के झटके महसूस किये गए | जनपद चमोली में आये भूकम्प से कोई नुकसान की खबर नहीं है | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चमोली में आये भूकम्प से किसी प्रकार के नुकसान न होने पर संतोष व्यक्त किया है, तथा जिलाधिकारियों से इस सम्बंध में सतर्कता बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य एवं जनपदों के आपदा प्रबन्धन केन्द्रो को किसी भी आपात स्थिति का सामना कारगर ढ़ंग से किये जाने के लिये तत्परता से कार्यवाही किये जाने को कहा है। गुरूवार को चमोली में आये भूकम्प के दृष्टिगत…
शाइन समूह लाया “परचेस टू रीपरचेस”
देहरादून। शाइन ग्रुप के एक समूह ‘शाइन सिटी’ जो कि रियल एस्टेट क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी है उसने अपने 1 साल पुराने ग्राहकों के लिए एक विशेष स्कीम लॉन्च की जिसका नाम परचेस टू रीपरचेस है। इस स्कीम के अंतर्गत कंपनी के विभिन्न आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं में पहले से निवेश किए ग्राहकों को उनकी सहूलियत के हिसाब से कंपनी की ही दूसरी देशभर में स्थित विभिन्न नई आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं में अपने पूर्व निवेश को स्थानांतरित करने का अवसर मिलेगा। शाइन समूह के चेयरमैन राशिद नसीम ने कहा कि परचेस टू रीपरचेस स्कीम ग्राहक केंद्रित सोच का हिस्सा है। कई बार ऐसा होता है जब…
जरूरतमंद लोंगों को डीएम ईवा ने कंबल बांटे
अल्मोेड़ा। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद में शीतलहर को देखते हुए आज विकास भवन में स्थित निमार्णाधीन कलैक्ट्रेट परिसर के निर्माण कार्यों पर लगे मजदूरो व उनके छोटे बच्चों को रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से कम्बलों का वितरण किया। जानकारी अनुसार समस्त तहसीलो में एस0डी0आर0एफ0 के माध्यम से असहाय व जरूरतमंदो को शीतलहर बचाने के लिए उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे लोगो का चिन्हीकरण कर कम्बल वितरित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक विभिन्न तहसीलो में 51 जरूरतमंद लोगो को कम्बलो का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी उपजिलाधिकारियों…
ई प्रोडक्ट फाउंडेशन महिलाओं को निशुल्क साइबर ट्रेनिंग मुहैया कराएगी
देहरादून। राजधानी में साइबर उत्पीड़न व महिला सुरक्षा पर कार्य करने वाली स्वयं सेवी संस्था ई प्रोडक्ट फाउंडेशन को लांच किया गया। इस अवसर पर इस दिशा में व्यापक स्तर पर महिलाओं को साईबर ट्रेनिंग का कार्य करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया। यहां परेड ग्राउंड स्थित हिन्दी भवन में साइबर सिक्योरिटी एवं फन्नरेंसिक एक्सपट व फाउंडेशन के संस्थापक अंकुर चन्द्रकांत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ई प्रोटेक्ट फाउंडेशन भारत की पहली ऐसी स्वयं सेवी संस्था है, जो उन पीड़ित महिलाओं की मदद करती है जो किसीह्यना किसी प्रकार के साइबर अपराध का…
नित्यानन्द स्वामी जयंती पर स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान समारोह
देहरादून | न्यू कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, जनता मिलन हाॅल में नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानन्द स्वामी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान समारोह-2017 आयोजित किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। एम.के.मान को शिक्षा अलंकरण, मुरलीधर टम्टा को काष्ठ कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सांस्कृतिक अलंकरण, राजीव घई तथा मोहिन्द्र लाल को उद्योग अलंकरण, लोक गायक नरेन्द्र…
उत्तराखंड : सीएम योगी ने पूजा-अर्चना की तथा गौशाला में गायों को खिलाया गुड़
देहरादून | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ मुख्यमंत्री आवास का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में स्थापित मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा गौशाला में गायों को गुड़ भी खिलाया। उन्होंने परिसर के प्राकृतिक सौन्दर्य तथा स्वच्छ पर्यावरण की सराहना की। उन्होंने परिसर में गौशाला स्थापना की भी प्रशंसा की। इसके पश्चात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, जीटीसी हेली पैड से शिमला के लिये रवाना हुए तथा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…
ग्रीन गंगा, क्लीन गंगा को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
डोईवाला | ग्रीन गंगा क्लीन गंगा संस्था औऱ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोईवाला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज , इठारना में ग्रीन गंगा, क्लीन गंगा और विद्यार्थी अनुशासन विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया।निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई। जिसमें सिमरन पुंडीर ने प्रथम, अभिषेक मनवाल ने द्वितीय और आशीष रतूड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर विद्यालय…






























