500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय पवेलियन ग्राउण्ड में यूथ फाउण्डेशन उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प एवं उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय धन्वन्त्री वैद्यशाला द्वारा लगाये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया। कैम्प में लगभग 500 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिव्यांगों को व्हील चियर का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रक्त दान पुण्य का काम है। एक यूनिट रक्त दान से चार लोगों को जीवन मिलता है। आज 500 लोगों के रक्तदान करने से दो हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के हितों के लिए…
उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड और जम्मू कश्मीर में परिवहन समझौते
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि परिवहन और पर्यटन भारत की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। इसलिए पूरे देश में पर्यटन एवं परिवहन सेवाओं और सुविधाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां अन्तर्राज्यीय बस सेवाओं को सुगम और सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड राज्य तथा उत्तर प्रदेश एवं जम्मू और कश्मीर राज्य के मध्य पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समझौते केदारनाथ को विश्वनाथ तथा अमरनाथ को विश्वनाथ से जोड़ने का प्रयास है। ये समझौते प्रधानमंत्री…
शिक्षा अभियान पर 1500 करोड़ ….
देहरादून | सर्व शिक्षा अभियान की वर्ष 2018-19 की विभिन्न गतिविधियों के लिए 1192 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के लिए 211 करोड़ और मध्यान्ह भोजन के लिए 199 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में अनुमोदन प्रदान किया गया। सभी के लिए शिक्षा के बारे में बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित धनराशि से 50 छात्रों के क्षमता के दो होस्टल, 100 छात्रों के क्षमता के दो होस्टल, छात्राओं के स्कूल जाने के लिए परिवहन, शिक्षा के अधिकार के तहत एडमिशन…
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का हुआ आयोजन
देहरादून | राजपुर रोड स्थित पीटी सैमिनरी आॅडिटोरियम विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत के संविधान में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अलग से अधिकार प्रदत्त किये गये हैं। दुनियां के बहुत कम देश ऐसे है जिनके संविधान में अल्पसंख्यकों को अलग से अधिकार दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति की विशिष्ट पहचान है कि यहाँ सभी समुदायों के लोग मिल.जुलकर रहते हैं। देश के विकास में सब आपसी सहयोग की भावना से योगदान देते हैं। पुरातन समय से ही भारत…
मिसेज इंडिया टैलेंट शो का फिनाले 24 दिसम्बर को
देहरादून। मिसेज इंडिया एवं मिसेज इंडिया क्लासिक के टैलेंट राउंड का आयोजन सोमवार को बाईपास रोड स्थित एक होटल में किया गया। इस मौके पर कंटेस्टेंटस ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने ट्रेडिश्नल राउंड में राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी आदि नृत्य प्रस्तुत किया तो वेस्टर्न राउंड में फ्री स्टाइल, हिपहाॅप जैसे डांस की प्रस्तुति दी। कई कंटेस्टेंटस ने स्टैंड अप काॅमेंडी, स्टैंड अप एक्टिंग एक्ट आदि भी प्रस्तुत किए। गायन और पेंटिंग के क्षे़त्र से भी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। इस मौके पर आयोजन अनु डागर ने कहा कि इस टैंलेंट राउंड का रिजल्ट फिनाले…
हाफ मैराथन में सुरेश कुमार एवं मोनिका चौधरी अपने वर्ग में आई प्रथम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हाफ मैराथन एवं मिनी मैराथन में पुरूष एवं महिला वर्ग में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। 21 किमी की हाफ मैराथन में पुरूष वर्ग में रायपुरए देहरादून के सुरेश कुमार ने प्रथमए हैदराबाद के शंकरमन थापा ने द्वितीय व रानीखेत के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग हाफ मैराथन में लखनऊ की मोनिका चैधरी ने प्रथमए केन्या की शुशील्या ने द्वितीय व रोहतकए हरियाणा की आदेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 07 किमी की मिनी मैराथन में पुरूष वर्ग में मसूरी के पंकज ने…
ग्रामीण बस्ती बचाने को भगवान की शरण में, जानिये खबर
विकासनगर। कहीं सुनवाई न होने के बाद ग्रामीण अब बस्ती बचाने को भगवान की शरण में पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से शीशमबाड़ा में परिवारों की बस्ती को अवैध घोषित करने के बाद ध्वस्तीकरण की चेतावनी दिए जाने से परेशान स्थानीय बाशिंदों ने अब भगवान की शरण ली है। बस्ती बचाने को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मानवाधिकार आयोग सहित राष्ट्रपति तक से गुहार लगाने के बावजूद काई ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर रविवार को बस्ती के मंदिर में ही पूजा-अर्चना कर बस्ती को बचाने की मन्नत मांगी। जबकि सोमवार को हवन के साथ ही भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। स्थानीय बाशिंदों ने बताया…
हाॅफ मैराथन में सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के लिए दौड़े हजारों धावक
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की ओर से राजधानी देहरादून में आयोजित हाफ मैराथन में महिला सुरक्षा के संदेश के साथ हजारों लोग दौड़े। उत्तराखंड पुलिस की ओर आयोजित हाफ मैराथन की थीम सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा रखा गया है। मैराथन में विदेशी एथलीटों ने भी भाग लिया। 21 किमी की हाफ मैराथन में पुरूष वर्ग में रायपुर, देहरादून के सुरेश कुमार ने प्रथम रहे, सुरेश कुमार ने एक घंटे चार मिनट में रेस पूरी की। हैदराबाद के शंकरमन थापा ने द्वितीय व रानीखेत के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग हाफ मैराथन में लखनऊ की मोनिका…
देश के विकास का मंत्र है शांति और आपसी सदभाव : सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर पीटी सैमिनरी आॅडिटोरियम, राजपुर रोड में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकारी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि शांति और आपसी सद्भाव ही देश के विकास का मंत्र है। अल्पसंख्यक समुदाय की तरक्की की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ समाज पर भी है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि आज नई तकनीक और ज्ञान को अपनाया जाय। अल्पसंख्यकों के हितो के लिए हमारे संविधान में पूरी व्यवस्था रखी गई है। उत्तराखण्ड सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण…
झांकी मार्च के साथ हुआ नैनीताल विंटर कार्निवाल का शुभारम्भ
नैनीताल। नैनीताल विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज शुक्रवार को नैनीताल में तल्लीताल से माल रोड होते हुये मल्लीताल फ्लैट्स तक झांकी मार्च के साथ हुआ। कार्निवाल का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्या व जिलाधिकारी/मुख्य संयोजक कार्निवाल दीपेन्द्र कुमार चैधरी द्वारा तल्लीताल डांठ से हरी झण्डी दिखाकर किया गया। उधर झील में सजी नावों द्वारा प्रदर्शन किया गया। तल्लीताल से कार्निवाल मार्च 12.30 बजे विभिन्न सांस्कृतिक दलों, स्कूली बच्चों व झांकियों के साथ शुरू हुआ। मार्च झांकियां माल रोड से होते हुये पर्यटन कार्यालय के समीप मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य व जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार ने झांकी का…






























