गैरसैंण जल्द बने राजधानी : दिवाकर भट्ट
देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा है कि गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई बनाये जाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के पास गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की इच्छा शक्ति नहीं रह गई है। अब यूकेडी ही इसके लिए पहल करेगा। दल के कचहरी स्थित केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा है कि भाजपा एवं कांग्रेस ने लगातार गैरसैंण के नाम पर जनता को छलने का काम किया है और अब दल गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई बनाये जाने…
वित्त मंत्री ने योजनाओं के लिए मांगे 3435 करोड़ की धनराशि
नई दिल्ली | प्रदेश के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली जी से मुलाकात कर राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति/वस्तुस्थिति एवं धनावंटन के सम्बन्ध में चर्चा की। साथ ही राज्य की सीमित आय के संसाधनों, विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं योजनाओं के ससमय पूर्ण कराने के दृष्टिगत विशेष सहयोग करते हुये वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की अवशेष 3435.64 करोड़ की धनराशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। वर्तमान में राज्य में आईसीडीएस, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, खेल, सिंचाई…
रिस्पना व कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण का कार्य प्रारंभ : मुख्य सचिव
देहरादून | उत्तराखण्ड में नदियो के पुनर्जीवीकरण के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाये है। यह बात मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिह ने सर्किट हाउस में कही। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में रिस्पना व कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु जनजागरूकता अभियान के साथ-साथ जन सहभागिता को प्राथमिकता दी जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बजट की कमी नही होने दी जायेगी। कोसी नदी के पुनर्जीवीकरण हेतु तकनीकी सहयोग भी लिया जायेगा। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृृढ़ करने के लिए सरकार बडे पैमाने…
केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी
उत्तराखंड में ठंड ने जबरदस्त दस्तक दे दी है.जिसके चलते देश के पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में सोमवार रात से बारिश जारी है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में भी जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. केदारनाथ धाम को भी कुदरत ने सफेद चादर ओढा दी है.बीते कुछ घंटो से केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है. केदारनाथ में 2 फीट से ज्यादा बर्फबारी हुई है. वहीं बद्रीनाथ धाम में अब तक 1 फीट बर्फबारी हो चुकी है. यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी लगातार बर्फबारी हो रही है.केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और…
जनसुनवाई दिवस में डीएम ने सुनी समस्याएं
रूद्रपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षा मे जिलाधिकारी कार्यालय मे जनसुनवाई दिवस मनाया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगो की शिकायतो का निस्तारण मौके पर किया जा सके। इसी क्रम मे जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता मे जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने निचले एवं स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली समस्याओं का समय से निस्तारित करने, प्राप्त समस्याओं को अनावश्यक लम्बित न रखने तथा उच्च स्तरीय समस्याओं को समय पर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने के निर्देश सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी समस्या के अनावश्यक विलम्ब…
कैदियों को स्वालम्बी बनाने के लिये करनी होगी नई पहल : डीएम
अल्मोड़ा। कैदियों को स्वालम्बी बनाने के लिये हम सबको एक नई पहल करनी होगी। यह बात जिलाधिकारी ईवा आशीष ने ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में एस0बी0आई0 के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में जेल में चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि जिला उद्योग केन्द्र द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में 21 पुरूश कैदियों को डिब्बा बनाने व 09 महिला कैदियों को सिलाई-बुनाई प्रषिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैदियों द्वारा बनाये जा रहे डिब्बों को व्यापार मण्डल से बात कर बाजार में बेचने की व्यवस्था की जायेगी ताकि कैदी रोजगार से जुड सके।…
उत्तराखंड सरकार की हाईकोर्ट ने की तारीफ
नैनीताल | ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है हाई कोर्ट किसी “सरकार ” के कामो की तारीफ करे जी हां ऐसा उत्तराखंड राज्य के लिए हुआ है | उत्तराखंड हाई कोर्ट द्वारा अपने एक फैसले में उत्तराखंड सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि ये “गुड गवर्नन्स” का प्रतीक है। कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार के सचिव स्वास्थ्य की तारीफ़ करते हुए उनके अच्छे कार्य से सम्बंधित कोर्ट ऑर्डर की प्रति को उनके पर्सनल रिकॉर्ड में रखने को कहा है ।यह संभवत पहला अवसर होगा जब हाई कोर्ट ने खुलकर ऑन रिकॉर्ड इस तरह सरकारी प्रयासों की तारीफ…
शादीशुदा जोड़ों का अनोखा शो ‘‘आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से’’
देहरादून | ‘‘आपकी खूबसूरती उनकी नज़र से’’ के देहरादून संस्करण में आरएसपीएल लिमिटेड के क्वालिटी प्रोडक्ट वीनस क्रीम बार ने वीनस क्रीम बार प्रतियोगिता में भाटिया जोड़ी को विजेता घोषित किया। ग्राण्ड फिनाले के जजों में शामिल थे मिस अदिति शुक्ला- मॉडल, एनी सिंह- सोशलाईट तथा अगेन्द्र गौतम- कोरियोग्राफर। प्रतियोगिता को शहर के शादी-शुदा जोड़ों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिन्हें इस कॉन्टेस्ट के माध्यम से एक दूसरे के प्रति अपने प्यार तथा अपनी शादी की खूबसूरती को ज़ाहिर करने का मौका मिला। देहरादून इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आठवां संस्करण है। तीन दिनों में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत 6…
जन क्रांति विकास मोर्चा ने ड्रग माफियाओं का फूंका पुतला
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में ड्रग के विरूद्ध आंदोलन के तहत जन क्रांति विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चैक पर ड्रग माफियाओं का पुतला दहन किया। उनका कहना है कि इस अभियान को जारी रखा जायेगा। यहां मोर्चा के कार्यकर्ता केन्द्रीय अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में लैंसडाउन चैक पर इकटठा हुए और वहां पर ड्रग माफियाओं का पुतला दहन किया। उनका कहना है कि इस अभियान को जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज व राष्ट्र विरोधी ताकते हमारी युवा पीढी को स्मैक, हैरोइन जैसे गंदे नशे की ओर धकेल रही है, जिसका मोर्चा मुंहतोड…
गरीब बच्चो का हक न मारे रावत सरकार : आम आदमी पार्टी
देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था को अगले साल से समाप्त करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कहा, सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज किया जायेगा। पार्टी के कार्यकर्ता गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था…






























