अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बरते पुलिस : डीजीपी
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा उत्तराखंड के सभी जनपद प्रभारियों व परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के अपराध एवं कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। रतूड़ी ने अपने सम्बोधन में जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा अपनी कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बरतने पर बल देते हुये सभी अधिकारियों से व्यवसायिक दक्षता के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के परि॰श्य में यातायात प्रबंधन भी अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के समान ही महत्वपूर्ण हो गया है, इसके लिये सभी जनपद प्रभारियों से…
उत्तराखंड : मुख्य सचिव का शहरों को भी खुले में शौच से मुक्त करने के निर्देश
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की राज्य स्तरीय समिति की अध्यक्षता करते हुए 31 मार्च 2018 तक शहरों को भी ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) करने के निर्देश दिए। बताया गया कि 14 नगर निकायों को भारत सरकार द्वारा ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। अन्य 8 निकायों के दावे भारत सरकार को भेजे गए हैं। 25 निकायों के दामों का परीक्षण किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि 742 वार्डों में से 534 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा का कार्य शुरू हो गया है। शेष…
मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक गौचर मेले का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज गौचर में आयोजित 07 दिवसीय राज्यस्तरीय 67वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ 96 लाख, 75 हजार रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें एडीबी वित्त पोषित कर्णप्रयाग नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना लागत रू. 967.53 लाख, गौचर नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना लागत रू. 650.00 लाख, नैनी आईसी से डुंग्री मोटर मार्ग लागत रू. 242.73 लाख, मोलागाड-मटई मोटर मार्ग लागत रू. 657.27 लाख, थिरपाक-काण्डई मोटर मार्ग लागत रू. 515.38 लाख, मीन मार्केट गौचर से जीजीआईसी गौचर तक पहुॅच मार्ग लागत रू….
नीति आयोग के उपाध्यक्ष से उत्तराखंड सीएम ने की मुलाकात
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य की परिस्थिति के अनुरूप योजनाओं का निर्माण किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन तथा आर्गेनिक कृषि व हार्टीकल्चर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊंचाई पर बसे ग्रामों हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में रोपवे का प्रावधान भी जोड़ा जाये ताकि सडक निर्माण में पहाड़ों की क्षति न हो और इस योजना को प्रधानमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तौर पर जाना जाये। उपाध्यक्ष नीति…
सेना भर्ती : दिसम्बर माह में अगसत्यमुनि कैम्प होगा शुरू
रुद्रप्रयाग। सेना में भर्ती को लेकर यूथ फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज चोपता (तल्लानागपुर) के प्रांगण में चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के नाप-जोख के साथ मेडिकल जांच के बाद युवाओं का चयन भर्ती के लिए प्रशिक्षण के लिए किया गया। शिविर में क़रीब 32 युवाओं चयन किया गया। अभी तक रुद्रप्रयाग ज़िले से कुल 166 का प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। ज़िले से कुल 1277 युवाओं ने पंजीकरण कराया। सेना में भर्ती को लेकर निम के प्रिन्सिपल कर्नल अजय कोठियाल के यूथ फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई मुहिम ने जिले के युवाओं में…
थ्रिल जोन दून सायक्लोथनिं का प्रदूषण मुक्त को लेकर हुआ आयोजन
देहरादून। देहरादून को प्रदूषण मुक्त बनाने के मकसद से आज आईटी पार्क देहरादून में थ्रिल जोन दून सायक्लोथनिं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र -स्तरीय ट्रस्ट थ्रिल जोन द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया गया। दून सायक्लोथनिं में राष्ट्रीय -स्तरीय और स्थानीय साइक्लिस्ट्स ने हिस्सा लिया। 68-वर्षीय कमल धीमान पुरुष वर्ग और 64-वर्षीय विशु धीमान महिला वर्ग इस सायक्लोथनिं में भाग लेने वाले सबसे ज्यादा उम्र के प्रतिभागी थे। वहीं सबसे कम उम्र की प्रतिभागी नौ वर्ष का था। महाप्रबंधक अनूप कुमार इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दून सायक्लोथनिं 2017 में 60 वर्ष के…
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना राज्य सरकार द्वारा नहीं हुआ बन्द : त्रिवेन्द्र सिंह रावत
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को राज्य सरकार द्वारा बन्द नहीं किया गया है। योजना के अंतर्गत जिस कम्पनी के साथ अनुबंध किया गया था, निश्चित रूप से उस पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इसमें यदि कोई अधिकारी संलिप्त होगा तो निश्चित रूप से उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से आच्छादित मरीजों पर होने वाले चिकित्सकीय व्यय का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को निर्देश दिए गए…
यातायात कांस्टेबल विजय प्रसाद समेत अन्य पुलिस के जवान हुए सम्मानित
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बन्नू स्कूल ग्राउण्ड, रेसकोर्स में एच.एन.एन. चैनल द्वारा आयोजित पुलिस वीरता सम्मान- 2017 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पुलिस कठिन परिस्थितियों में कार्य करती है। एच.एन.एन चैनल ने पुलिस के जवानों को सम्मानित किया। यह उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के लिए राज्य के 156 पुलिस थानों के लिए विशेष पुलिस सहायता निधि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष तीन करोड़ रूपये की निधि से शुरूवात की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने एच.एन.एन. चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम…
उत्तराखड : सीएम ने ’द हंस फाउण्डेशन हाॅस्पिटल’ का किया उद्घाटन
चमोली | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोलीसैंण, सतपुली में द हंस फाउण्डेशन द्वारा नवनिर्मित ’द हंस फाउण्डेशन जनरल हाॅस्पिटल’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि नवनिर्मित ’द हंस फाउण्डेशन जनरल हाॅस्पिटल’ से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पौड़ी तथा कोटद्वार के बीच इस अस्पताल के स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवागमन की बेहतर सुविधाओ से पलायन पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि…
जानिए किस कार्य में उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना
देहरादून | प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत देश का पहला प्रशिक्षण केन्द्र राज्य के देहरादून जनपद में 60 युवाओं के प्रशिक्षण से आरम्भ किया जा चुका है। यह केन्द्र स्किल प्रोटेक्नोलाजीस के स्टार कम्प्यूटर अकादमी केन्द्र में सचांलित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को फील्ड टेकनीशियन कम्प्यूटर एण्ड पेरिफेरल के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डाॅ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का राज्य के युवाओं हेतु कौशल विकास पर विशेष बल है। राज्य सरकार एवं मिशन के प्रयासों से यह गौरव राज्य को प्राप्त हुआ है। देश का…






























