Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 50 किमी लंबी सुरंग बनकर तैयार

ऋषिकेश। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में लगे रेल विकास निगम ने 50 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाकर तैयार कर दी है। कुल 125 किलोमीटर लंबे ट्रैक का 105 किलोमीटर हिस्सा सुरंगों के अंदर होगा। रेल विकास निगम चार दिन में करीब एक किलोमीटर सुरंग का निर्माण कर रहा है। रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक के ओमप्रकाश मालगुडी ने बताया कि 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के नौ पैकेज में 80 प्रवेश द्वार होंगे। करीब 50 प्रवेश द्वार तैयार हो चुके हैं। किसी भी आपदा जैसे भूकंप, बाढ़ और आग से निपटने के लिए आईआईटी रुड़की के…

Read More

उत्तराखंड : पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राज्यपाल व सीएम हुए शामिल

  देहरादून। पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया गया जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान राज्यपाल ने जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे लिए सदैव एक उत्साह, आनंद, प्रेरणा और उमंग लेकर आता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र,…

Read More

सीएम धामी ने ‘बिन पानी सब सून’ संगोष्ठी को किया सम्बोधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित बोधिसत्व विचार श्रृंखला – बिन पानी सब सून विचार संगोष्ठी को सम्बोधित किया। संगोष्ठी में प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल रूप से विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोधिसत्व विचार श्रृंखला के अंतर्गत बिन पानी सब सून के रूप में विचार श्रृंखला की यह 8 वीं संगोष्ठी है। उन्होंने कहा कि पानी जीवन का आधार है। जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में समेकित प्रयासों की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र से जुडे विषय विशेषज्ञों एवं बुद्धिजीवियों के विचारों…

Read More

उत्तराखंड : राज्य में भूस्खलन के चलते 48 मार्ग पड़े हैं अवरूद्ध

देहरादून। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आज कुल 40 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 44 मार्ग कल के अवरूद्ध थे अर्थात कुल 84 अवरूद्ध मार्गों में से 36 मार्गाे को आज खोल दिया गया है। शेष 48 मार्ग अवरूद्ध है, जिसमें से 01 राष्ट्रीय राजमार्ग, 06 राज्य मार्ग, 02 मुख्य जिला मार्ग, 02 अन्य जिला मार्ग एवं 37 ग्रामीण मार्ग अवरूद्ध है। इसके अतिरिक्त पी.एम.जी.एस.वाई. के अन्तर्गत आज 10 मार्ग अवरुद्ध हुये तथा 57 मार्ग कल अवरूद्ध थे अर्थात कुल 67 अवरूद्ध मार्गाे में से आज 13 मार्गाे को खोल दिया गया है, शेष 54 अवरुद्ध मार्गाे को खोले जाने की…

Read More

उत्तराखंड : पेपर लीक मामले में 19वीं गिरफ्तारी

  देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गुरूवार को एसटीएफ ने पेपर मामले में एक और गिरफ्तारी की है। ये गिरफ्तारी उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला के रूप में की गई है। एसटीएफ ने अंकित रमोला को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। साथ ही पेपर लीक मामले में नकलचियों को एक बार फिर से चेतावनी दी है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला को लंबी पूछताछ के बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले इस पूरे प्रकरण में चर्चित हाकम सिंह…

Read More

जानकारी : गंगोत्री हाईवे रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा बंद

उत्तरकाशी। धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे के नीचे से गुजर रहा गंगोत्री नेशनल हाईवे भी बंद हो रहा है। हालांकि, गंगोत्री हाईवे को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। लेकिन यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर भारी बोल्डर और मलबा होने के कारण बाधित है। गुरुवार को एडीएम तीर्थपाल सिंह ने भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ कार्यदायी संस्थाओं को तेजी के साथ मलबा हटाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे से मलबा हटाने के दौरान…

Read More

उत्तराखंड : पूर्व आईएएस यादव की पत्नी की कभी भी हो सकती गिरफ्तारी

  देहरादून। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ ढाई हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। ढाई हजार पन्नों की चार्जशीट में आय से 2600 गुना अधिक संपत्ति का जिक्र किया गया है। साथ ही अब इस मामले में रामविलास की पत्नी कुसुम यादव  की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। कुसुम यादव की भी जल्द ही 120ठ के तहत कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। विजिलेंस के अनुसार रामविलास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामले की जांच-विवेचना साल 2013 से 2016 तक की गई थी। इन तीन वर्षों में उनके संपत्ति में…

Read More

उत्तराखंड : पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी की तबीयत खराब

khanduri

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि भुवन चंद खंडूड़ी की तबीयत खराब होने के बाद गुरूवार सुबह वे ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वहां चिकित्सकों की टीम से उन्होंने सुझाव लिया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कुछ स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों के साथ आज ऋषिकेश एम्स में पहुंचे हैं। भुवन चंद खंडूड़ी कार्डियक की समस्या से ग्रसित हैं। इसीलिए तबीयत खराब होने के कारण उनके ऋषिकेश एम्स में पहुंचने की जानकारी है। बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कार्डियक चिकित्सा के साथ ही कुछ दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं…

Read More

सीएम ने किया ’उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता’ का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ’उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त तक चलेगी। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के…

Read More

सीएम धामी के आदेशों को दिखाया ठेंगा, जानिए खबर

  देहरादून। उत्तराखन्ड के सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की सम्बद्धता (अटैचमैन्ट) समाप्त करने के  मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के सराहनीय प्रयास को कुछ विभाग पलीता लगा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमन्त्री ने सभी विभागों में सम्बद्ध कार्मिकों की तत्काल प्रभाव से सम्बद्धता समाप्त कर उनके मूल विभाग में वापस भेजे जाने के निर्देश दिये थें। स्वयं मुख्यमन्त्री ने सचिवालय व अपने आवास कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की सम्बद्धता खत्म कर दी थी। सहकारिता, कृषि,परिवहन, शिक्षा व विधानसभा में भी सभी कार्मिकों का अटैचमैन्ट समाप्त कर उनके मूल तैनाती स्थल हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया  था। सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष…

Read More