Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



अग्निपथ योजना देश हित में, युवाओं का योजना के प्रति उत्साहः सीएम धामी

  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के साथ कोटद्वार में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो के भर्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह एवं खुंखरी भेंट की।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रासटनगंज हेलीपैड पर भारतीय युवा मोर्चा द्वारा चलाई जाने वाली मोदी रसोई का भी उद्घाटन किया।…

Read More

उत्तराखंड : शासन ने किया तीन आईएएस अधिकारियों दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसमें शैलेश बगोली, सौजन्या और दिलीप जावलकर जैसे अधिकारी शामिल हैं। उत्तराखंड में 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए शासन ने बुधवार को इसके आदेश जारी किये हैं। शासन की तरफ से आईएएस शैलेश बगोली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से ही सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक एवं सतर्कता के साथ ही कृषि की जिम्मेदारी भी है। आईएएस दिलीप जावलकर को सचिव निर्वाचन की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिलीप जावलकर पहले ही…

Read More

उत्तराखंड के इस क्षेत्र में होती है दूध और मक्खन की होली, जानिए खबर

उत्तरकाशी। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दयारा बुग्याल में बटर फेस्टिवल (अढूंड़ी उत्सव) हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फेस्टिवल शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों और पर्यटकों ने दूध, मक्खन और मट्ठा की जमकर होली खेली। बुधवार को बटर फेस्टिवल कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश चौहान ने कहा कि यह अढूंड़ी उत्सव हमारी पारंपारिक सांस्कृति को दर्शाता है। इस प्रकार के आयोजनों से निश्चित ही पहाड़ के रिति रिवाजों को एक विशेष पहचान मिलती है। हमारा प्रयास है कि इस बटर फैस्टिवल (अढूंड़ी उत्सव) को आगामी दिनों में भव्य स्वरूप दिया जाए।…

Read More

हरिद्वार : नाराज भाई ने जीजा के साथ मिलकर की नाबालिग बहन की हत्या

  हरिद्वार। लक्सर के रामपुर रायघटी गांव में भाई ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपनी नाबालिग छोटी बहन की हत्या कर दी। बहन का गांव में ही दूसरी बिरादरी के युवक के साथ प्रेम संबंध को लेकर नाराजगी थी। किशोरी का गला घोटने के बाद प्लास्टिक के बोरे में भरकर शव को गंगा नदी में फेंक दिया था। किशोरी के कथित प्रेमी ने प्रेमिका की गुमशुदगी लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी के भाई और जीजा दोनों को किया गिरफ्तार। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की का अपने ही गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग…

Read More

अपनी संस्कृति अपना मंच ने मनाया लोकपर्व घी सक्रांति

  देहरादून। अपनी संस्कृति अपना मंच द्वारा लोक पर्व घी संक्रांति जिसे घी त्यार के नाम से भी जाना जाता है मनाया गया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर होते हैं, जिनको पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का उत्तरदायित्व हम सब पर है। यह त्यौहार अंकुरित हो चुकी फसल में बालियां लग जाने पर मनाने वाला त्योहार है। इस त्यौहार में घी का विशेष महत्व है ऋतु में बदलाव आने की वजह से फंगल इन्फेक्शन तथा अपच के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए घी का उपयोग आवश्यक होता…

Read More

उत्तराखंड : शहीद चंद्रशेखर हर्बाेला का पार्थिव शरीर 38 वर्ष बाद पहुँचा घर, सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि

  देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1984 में सियाचिन में आपरेशन मेघदूत के दौरान शहीद हुए लांसनायक चन्द्रशेखर हर्बाेला के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद चंद्रशेखर हर्बाेला का पार्थिव शरीर 38 वर्ष के पश्चात बुधवार को उनके आवास पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बुधवार को जैसे ही शहीद चन्द्रशेखर हर्बाेला का पार्थिव शरीर डहरिया स्थित उनके आवास पर पहुँचा, पूरा क्षेत्र देश भक्ति नारों से गुंजायमान हो गया।  मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद…

Read More

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को घी संक्रान्ति की बधाई एवं शुभकामनायें

  देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रान्ति की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही अच्छी फसलों तथा अच्छे स्वास्थ की कामना से जुड़ा पर्व भी है। हमारे पर्व हमें अपनी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ने की भी प्रेरणा देते हैं। अपने इन पर्वो की परम्परा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

Read More

सीएम धामी से स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता ने की भेंट

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को स्वर्ण पदक जीतने पर फोन पर दी बधाई देहरादून |मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कॉमनवेल्थ गेम्स में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता श्री डी.के. सेन ने भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को फोन पर स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखण्ड का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछली बार लक्ष्य से मुलाकात के दौरान…

Read More

ओला ने नया मास मार्केट एस 1 स्कूटर किया लॉन्च

  देहरादून। भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज ऑल न्यू ओला एस 1 स्कूटर लॉन्च किया है प्रीमियम डिजाइन बेहतर प्रदर्शन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और नए युग से जुड़ी तकनीक के साथ यह अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत स्कूटर बन गया है 3 केडब्ल्यूएच लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस ओला एस 1 को 131 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज नॉर्मल मोड पर 101 किलोमीटर की वास्तविक रेंज इको मोड पर 128 किलोमीटर और स्पोर्ट्स मोड पर 90 किलोमीटर की रेंज हासिल है बेहतरीन मूवओएस फीचर्स जैसे कि संगीत प्लेबैक, नेविगेशन, कंपेनियन ऐप और रिवर्स…

Read More

सीएम ने दुर्घटना में हताहत हुए आईटीबीपी के जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया

  देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई बस दुर्घटना में हताहत हुए आईटीबीपी के जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि हमारे इन वीर जवानों ने कर्तव्यपालन करते हुए अपनी जान गवाई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं उनके शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Read More