एक घर में हुआ रहस्यमयी ढंग से धमाका, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार। बुधवार अल सुबह आर्यनगर (गाजीवाली) क्षेत्र के एक मकान में रहस्यमयी ढंग से जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान की दीवारें तक गिर गईं। जिसके कारण अंदर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की पड़ताल की। मौके पर पहंुची पुलिस बलास्ट के कारणों की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के आर्यनगर (गाजीवाली) क्षेत्र में अल सुबह एक मकान में रहस्यमयी ढंग से ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।…
लाखों की भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा गया नेपाली युवक
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाली युवक को 11 लाख रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा है। खुद को बेंगलुरू में डिलीवरी ब्वाय बताने वाला युवक धनराशि के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसबी ने धनराशि को जब्त करते हुए कस्टम विभाग को सौंप दिया। बनबसा में नेपाल सीमा पर एसएसबी की 57वीं वाहिनी सुरक्षा पर तैनात रहती है। बुधवार सुबह जांच दल ने भारत से नेपाल जा रहे युवक को जांच के लिए रोका। नेपाल के ग्राम झल्लारी, जिला कंचनपुर निवासी 27 वर्षीय प्रेम सौद पुत्र जीत…
अधिकारी स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर पर ही करेंः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने संबंधित अधिकारियो को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर या जनपद स्तर पर ही कर दिया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो द्य इस संबंध में…
पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से निचे खेत में पलटी, 2 लोगों की मौत, 7 घायल
टिहरी। एक पिकअप वाहन के 10 मीटर नीचे खेतों में पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी वही इस हादसे में सात लोग घायल हुए है। वाहन में बैठे सभी लोग भागवत कथा से वापस आ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार भिलंगना ब्लॉक के पौनाड़ा गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। नायब तहसीलदार बालगंगा बिरम सिंह पंवार…
पांच दिवसीय कार्यक्रम में युवा सिखेंगे आपदा से बचाव के गुर
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, टिहरी सेवा विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जोकि वर्ग मनेरी सेवाश्रम में 12 अप्रैल तक चलेगा। आयोजित कार्यक्रम युवक एवं युवतियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारियां जानकारी दी जायेगी। स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स द्वारा 5 दिनों के अंदर युवाओं को माउंटेनिग, राफ्टिंग,जिप क्रॉस , सेल्फ डिफेंस और प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन टिहरी विभाग के विभाग प्रचारक पारस द्वारा किया गया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन किस प्रकार से हो और विपत्ति के समय भी राष्ट्र की…
उत्तराखंड में हारेगा नशा, जीतेगा युवा
देहरादून। नशा मुक्ति अभियान पर केंद्र सरकार के साथ उत्तराखंड तेजी से कदमताल कर रहा है। हारेगा नशा, जीतेगा युवा का ध्येय उत्तराखंड का ध्येय वाक्य है। चिंतन शिविर में मंगलवार को उत्तराखंड ने अपने प्रयासों को प्रभावी ढंग से सामने रखा, तो केंद्र सरकार से भरपूर सराहना मिली। एक खास सत्र के दौरान उत्तराखंड का पक्ष समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रकाश चंद ने रखा। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाएं दूसरे देशों से भी मिलती है। अपने कई राज्यों से भी हम सीमाएं साझा करते हैं। ऐसे में नशा मुक्ति अभियान के क्रियान्वयन में चुनौती है। इसके…
हिन्दू एकता परिषद रुद्रदल ने भारत सरकार का किया धन्यवाद
देहरादून | यमुना कलोनी चौक में हिन्दू एकता परिषद रुद्रदल के राष्ट्रीय कार्यालय में संसद में वक़्क़बोर्ड संसोधन बिल पारित करने के उपलक्ष्य में हिन्दू एकता परिषद रुद्रदल के पदाधिकारीयो तथा स्थानीय क्षेत्रवासियों के द्वारा भारत सरकार का धन्यवाद एवं अभिवादन प्रस्ताव हर्सोल्लास के पारित किया गया इस उपलब्ध में मिष्ठान्न वितरण एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम बड़े धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ सभी अधिकारियों व भारी मात्रा में उपस्थित क्षेत्रवासियों का साथ मनाया गया जिसमें मातृशक्ति बहनो व बच्चो उपस्थित बहुत सराहनीय रही जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीरज रस्तोगी व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगी शिव अमृत द्वारा कार्यक्रम की…
प्रधानमंत्री की नीतियों से तीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलेः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों से बीते एक दशक में देश भर में करीब 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। सोमवार को देहरादून में आयोजित केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे राज्य के लिए गौरव का विषय है कि यहां सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राष्ट्रीय स्तर का चिंतन शिविर आयजित किया जा रहा है। ये चिंतन शिविर बाबा…
सूबे में 36 लाख बच्चों को खिलाई जायेगी एल्बेंडाजॉल की दवाः डॉ धन सिंह रावत
देहरादून। बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें कृमि संक्रमण से बचाने के लिये मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम मनाया जायेगा। इसके तहत प्रदेशभर में एक से लेकर 19 वर्ष तक के आयु वर्ग के 36 लाख से अधिक बच्चों, किशोरों और किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाई जायेगी। इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार…
चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकताः सीएम धामी
देहरादून,। चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है कि जो भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु व पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड आए वे चारों धामों के दर्शन करें। चारधाम यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं हेतु सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति को लेकर सीएम श्री धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं कल तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की शुरुआत के दिनों में यात्रा का…






























