दुःखद : सड़क हादसे में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत
देहरादून। पछवादून के सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास बीती देर रात सड़क हादसे में दो छात्र गंभीर घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं एक छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, जबकि दूसरे छात्र को सिनर्जी अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीती देर रात सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में डीपीएस कॉलेज सेलाकुई में बीबीए द्वितीय ईयर के दो छात्र गंभीर…
सीएम धामी ने लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, वे हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सहयोग से उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाएंगे, पर्यटन क्षेत्र में भी देश में राज्य को पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कपट रहित व्यवहार उत्तराखंड की पहचान है। हमारे युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का हमारा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा…
उत्तराखंड : देहरादून में कोरोना के एक्टिव केस 28, वही हरिद्वार में 102 , जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88505 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 274 लोगो की मौत भी हुई आज 07 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 3 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92178 , आज 07 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | आज 11 मरीज ठीक हुए है | आज हरिद्वार में सबसे अधिक 4 तो वही अधिक संख्या में देहरादून में भी 3 मामले मिले है |
पौधों से औषधीय तत्व निकालने की नई तकनीक खोजी, जानिए खबर
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पौधों से औषधीय तत्व निकालने की नई तकनीक खोजी है। दावा है कि अभी तक किसी पौधे से जितनी दवा बन पा रही थी, इस नई खोज के बाद अब उतने ही पौधे से दो से तीन गुनी अधिक दवा तैयार की जा सकेगी। ग्राफिक एरा की इस खोज को केंद्र सरकार ने पेटेंट देकर अपनी स्वीकृति दे दी है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बायोटेक एवं लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान के साथ मिलकर यह खोज की है। करीब तीन साल के तमाम…
उत्तराखंड : तीन मई को अक्षय तृतीय पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चौत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर ठीक सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को नवरात्र पर गंगा धर्मशाला उत्तरकाशी में गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की। जिसमें पंचांग देखकर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ…
दून अस्पताल प्रकरण : ड्यूटी नहीं करूंगी ज्वाइन : डॉक्टर निधि उनियाल
देहरादून। प्रदेश की सियासत में निधि उनियाल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार के बाद सरकार ने कुछ कदम तो उठाए हैं, लेकिन यह कदम हकीकत में नाकाफी हैं। शायद यही कारण है कि वरिष्ठ महिला चिकित्सक निधि उनियाल ने सरकारी सिस्टम की बदहाली को देखते हुए अब सरकारी अस्पताल में काम करने का इरादा ही छोड़ दिया है। धामी सरकार ने स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडे की पत्नी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार मामले पर जांच बैठा दी है, उधर वरिष्ठ महिला चिकित्सक निधि उनियाल के उस तबादला आदेश को भी…
उत्तराखंड : प्रदेशभर में आज कोरोना के 2 मरीज मिले, आज एक की मौत, जाँच हो रही कम, जानिए खबर
कोरोना के इस तीसरी लहर में अब तक 88494 मरीज हुए है ठीक इस कोरोना लहर में संक्रमण से अब तक 274 लोगो की मौत भी हुई आज 02 नए मामले मिले देहरादून | उत्तराखंड में 2 अप्रैल 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी 2022 से कोरोना मरीजो की संख्या हुई 92171 , आज 02 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक की मौत हुई है | आज 4 मरीज ठीक हुए है | आज देहरादून में सबसे अधिक 1 तो वही अधिक संख्या में नैनीताल में भी 1 मामले मिले है |
उत्तराखंड डिपार्टमेंट क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारिणी गठित, राकेश जोशी बने अध्यक्ष, किरण सिंह बने सचिव
देहरादून | आज दिनांक 2 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड विभागीय क्रिकेट बोर्ड के गठन हेतु उत्तराखंड के अंतर्गत क्रिकेट खेलने वाले समस्त केंद्रीय एवं राजकीय विभागों के विभिन्न प्रतिनिधियों की एक बैठक प्रेरणा सदन पीडब्ल्यूडी विभाग निकट कचहरी में संपन्न की गई। बैठक में अध्यक्षता सम्मानित संतोष बडोनी जी सचिव अधिनस्थ चयन आयोग एवं पूर्व अध्यक्ष सचिवालय क्रिकेट क्लब के द्वारा की गई एवं संचालन प्रवेश सेमवाल द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तराखंड डिपार्टमेंट क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारिणी गठित की गई। उक्त उत्तराखंड डिपार्टमेंट क्रिकेट बोर्ड के औपचारिक गठन के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि…
22 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
ऋषिकेश। उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10.30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारतीय सेना और अपने दल के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। जिसके बाद राज्य सरकार से विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट…
उत्तराखंड : सीएम धामी ने जनता से किया एक और वादा किया पूरा, जानिए खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है। 5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर…





























