उत्तराखंड : जनता के सुझावों से चुनाव घोषणा पत्र तैयार करेगी भाजपा
देहरादून। जनता के सुझावों से चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने की दिशा में भाजपा अपने अहम पड़ाव पर पहुँचने वाली है। इसी क्रम में 12 से 15 जनवरी के प्रदेश के समस्त जिलों में सुझाव पत्र पेटिका एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संबन्धित जनपद के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में एलईडी रथों में लगी सुझाव पेटिका, उपस्थित जनता और अन्य माध्यमों से आए सुझावों को पार्टी संघटन को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि पार्टी की भावी नीति निर्धारण को नियोजित करने के लिए विधानसभा स्तर पर प्रवासित एलईडी रथों के साथ लगी सुझाव पेटिका में जनता…
चुनाव 2022 : मनीष सिसोदिया 10 जनवरी को करेंगे वर्चुअली नवपरिवर्तन संवाद की शुरुआत
देहरादून। आप पार्टी उत्तराखंड में नवपरिवर्तन संवाद के तहत 10 जनवरी से डिजिटल नवपरिवर्तन संवाद का अयोजन करने जा रही है, जिसकी शुरुआत दिल्ली के उपमुख्यत्री मनीष सिसोदिया जी कल वर्चुअली नवपरिवर्तन संवाद से करेंगे। 6 दिनों तक यह नवपरिवर्तन संवाद डिजिटली आयोजित किए जाएंगे, जो पूरे 6 दिनों तक अलग अलग आप के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आयोजित की जाएंगी। आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि आप पार्टी डिजिटली संवाद शुरु करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है जो कोविड के नियमों को ध्यान में रखकर इस तरह के आयोजन शुरु करने जा रही…
उत्तराखंड : बारिश व बर्फबारी का क्रम जारी
देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को भी बारिश, बर्फबारी जारी रही। जिससे पूरे राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में सुबह तक हल्की बूंदाबांदी के बाद दस बजे बाद आसमान खुला। पूरे दिन धूप तो खिली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। इससे ठंडी हवाएं चली और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। देहरादून जिले में रविवार को भी हल्की बारिश जारी…
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 4 हज़ार पार, देहरादून में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 1317, जानिए खबर
अब तक 332655 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7424 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 09 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 350885 आज कुल 1413 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक मौत हुई है | जहाँ आज 482 मरीज ठीक हुए वही 1413 नये मरीज मिले | देहरादून में सबसे ज्यादा 505 वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 299 नैनीताल में 139, उधमसिंहनगर में 203,पौड़ी में 147, अल्मोड़ा में 21, चमोली में 34, टिहरी में 22 मामले मिले है |
उत्तराखंड में 82.37 लाख मतदाता चुनेंगे नई सरकार
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान 82.37 लाख मतदाता प्रदेश की नई सरकार चुनेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए प्रदेश में आर्दश आचार संहिता लगाने की भी घोषणा कर दी है। कहा कि चुनाव पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही आयोजित किए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2022 के आधार पर तैयार वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया। आयोग ने पहले एक नवंबर को वोटर लिस्ट का प्रारंभिक…
शर्मनाक : कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तो को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ बार-बार दुष्कर्म किये जाने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज नई बस्ती पिरान कलियर निवासी एक 14 वर्षीय पीड़िता ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर बताया गया था कि उसके पिता खुर्शीद द्वारा पिछले लम्बे समय से बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा है। साथ ही बताया कि वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते है।…
दून में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, नियम का करे पालन
देहरादून। कोरोना के मामले देहरादून में तेजी से बढ़ रहे हैं। अब संस्थानों में सामूहिक रूप से कोरोना के केस आने लगे हैं। आरटीओ कार्यालय, एफआरआई और कोरोनेशन अस्पताल में 10-10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरटीओ कार्यालय में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जांच कराई गई थी। जिनमें 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है वही एफ आर आई में भी 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोनेशन अस्पताल में एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद…
उत्तराखंड : प्रदेश में आज डेढ़ हजार से अधिक कोरोना मरीज मिले, आज फिर हरिद्वार,देहरादून नैनीताल में कोरोना का कोहराम
अब तक 332173 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 7423 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 08 जनवरी 2022 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 349472 आज कुल 1560 नये मामले मिले, कोरोना संक्रमण से आज प्रदेश में एक भी मौत नही हुई है | जहाँ आज 270 मरीज ठीक हुए वही 1560 नये मरीज मिले | देहरादून में सबसे ज्यादा 537 वही अधिक संख्या में हरिद्वार में 303, नैनीताल में 404, पिथौरागढ़ में 82, अल्मोड़ा में 52, चंपावत में 46, उधमसिंहनगर में 37,पौड़ी में 24, टिहरी में 28 मामले…
उत्तराखंड , पंजाब, गोवा में 14 फरवरी को मतदान, उत्तर प्रदेश में 7 चरणों मे मतदान
उत्तर प्रदेश : 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी , 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च , 7 मार्च देहरादून/ नई दिल्ली | मुख्य चुनाव आयुक्त ने आज देश के पाँच राज्यों में चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है | उत्तराखंड में 14 फरवरी पंजाब में 14 फरवरी गोवा में 14 फरवरी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी , 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च , 7 मार्च मणिपुर में 27 फरवरी, 03 मार्च मतदान होंगे पांच राज्यों का चुनाव परिणाम 10 मार्च को
धनोल्टी , मसूरी में हुई बर्फबारी, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड में मौसम बदलने से ठंड में इज़ाफ़ा हो गया है। राजधानी देहरादून में शनिवार तड़के से बारिश हो रही है। वहीं राज्य के अधिकतर इलाकों में भी सुबह से ही मौसम खराब है। वहीं धनोल्टी और मसूरी के लालटिब्बा में भी बर्फबारी हुई है। जिससे यहां आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटक काफी दिनों से यहां बर्फबारी की आस लगाए हुए थे। केदारनाथ, बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी सूचना है। जिस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़…






























